Nehemiah 10:33 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
arthata bhentt kee rottee aur nity annabaali aur nity homabaali ke liye, aur vishraamadinon aur naye chand aur niyat pabban ke balidanon aur aur pavitra bhentton aur israaael ke praayashchaitt ke nimitt pap baaliyon ke liye, nidan apane parameshvar ke bhvan ke sare kam ke liye.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस धन से उस विशेष रोटी का खर्च चला करेगा जिसे याजक मन्दिर की वेदी पर अर्पित करता है। इस धन से ही अन्नबलि और होमबलि का खर्च उठाया जायेगा। सब्त नये चाँद के त्यौहार तथा दूसरी सभाओं पर इसी धन से खर्चा होगा। उन पवित्र चढ़ावों और पापबलियों पर खर्च भी इस धन से ही किया जायेगा जिनसे इस्राएल के लोग शुद्ध बनते हैं। इस धन से ही हर उस काम का खर्च चलेगा जो हमारे परमेश्वर के मन्दिर के लिए आवश्यक है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह धनराशि “अर्पण की रोटी”, नित्‍य अन्न-बलि, नित्‍य अग्‍नि-बलि, विश्राम-दिवस, नवचन्‍द्र पर्व, निर्धारित त्‍योहार, पवित्र अर्पण, इस्राएली कौम के प्रायश्‍चित के लिए की जानेवाली पाप-बलि, तथा हमारे परमेश्‍वर के भवन के सब कार्यों में व्‍यय की जाएगी।
Hindi Bible HHBD
अर्थात् भेंट की रोटी और नित्य अन्नबलि और नित्य होमबलि के लिये, और विश्रामदिनों और नये चान्द और नियत पब्ब के बलिदानों और और पवित्रा भेंटों और इस्राएल के प्रायश्चित्त के निमित्त पाप बलियों के लिये, निदान अपने परमेश्वर के भवन के सारे काम के लिये।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अर्थात् भेंट की रोटी और नित्य अन्नबलि और नित्य होमबलि के लिये, और विश्रामदिनों और नये चाँद और नियत पर्वों के बलिदानों और अन्य पवित्र भेंटों और इस्राएल के प्रायश्‍चित के निमित्त पापबलियों के लिये, अर्थात् अपने परमेश्‍वर के भवन के सारे काम के लिये।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पवित्र रोटी के लिए, नित्य अन्‍नबलि के लिए, नित्य होमबलि के लिए, शब्बाथों के लिए, नए चांद के लिए, ठहराए गए अवसरों के लिए, अलग की गई वस्तुओं के लिए, और पापबलि के लिए, कि उनके द्वारा इस्राएल के लिए प्रायश्चित किया जा सके और हमारे परमेश्वर के भवन के सारे कामों में यह योगदान दे सकें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अर्थात् भेंट की रोटी और नित्य अन्नबलि और नित्य होमबलि के लिये, और विश्रामदिनों और नये चाँद और नियत पर्वों के बलिदानों और अन्य पवित्र भेंटों और इस्राएल के प्रायश्चित के निमित्त पापबलियों के लिये, अर्थात् अपने परमेश्वर के भवन के सारे काम के लिये।