Nehemiah 11:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur inake att sau bais bhai jo us bhvan ka kam karate the aur adayah, jo yaroham ka putra tha, yah palalyah ka vutra, yah amsee ka putra, yah jakaryah ka putra, yah pashahoor ka putra, yah malkaiyyah ka putra tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उनके भाईयों के आठ सौ बाइस पुरुष, जो भवन के लिये काम किया करते थे। तथा यरोहाम का पुत्र अदायाह। (यरोहाम, जो अस्सी के पुत्र पलल्याह का पुत्र था। अस्सी के पिता का नाम जकर्याह औऱ दादा का नाम पशहूर था। पशहूर जो मल्किय्याह का पुत्र था)
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मन्‍दिर के कार्यों में यदायाह और याकीन की सहायता करनेवाले उनके भाई-बन्‍धुओं की संख्‍या आठ सौ बाइस थी। पुरोहित अदायाह बेन-यरोहाम। इसकी वंशावली इस प्रकार है: अदायाह यरोहाम का पुत्र, और पलल्‍याह का पौत्र था। पलल्‍याह का पिता अम्‍सी था, जो जकर्याह का पुत्र था। जकर्याह का पिता पशहूर था, जो मल्‍कियाह का पुत्र था।
Hindi Bible HHBD
और इनके आठ सौ बाईस भाई जो उस भवन का काम करते थे; और अदायाह, जो यरोहाम का पुत्रा था, यह पलल्याह का वुत्रा, यह अम्सी का पुत्रा, यह जकर्याह का पुत्रा, यह पशहूर का पुत्रा, यह मल्किरयाह का पुत्रा था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इनके आठ सौ बाईस भाई जो उस भवन का काम करते थे; और अदायाह, जो यरोहाम का पुत्र था, यह पलल्याह का पुत्र, यह अम्सी का पुत्र, यह जकर्याह का पुत्र, यह पशहूर का पुत्र, यह मल्किय्याह का पुत्र था,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इनके अलावा उनके 822 संबंधी, जो मंदिर से संबंधित कार्यों के लिए चुने गए थे; और अदाइयाह, जो येरोहाम का पुत्र था, जो पेलाइयाह का, जो आमज़ी का, जो ज़करयाह का, जो पशहूर का, जो मालखियाह का,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और इनके आठ सौ बाईस भाई जो उस भवन का काम करते थे; और अदायाह, जो यरोहाम का पुत्र था, यह पलल्याह का पुत्र, यह अमसी का पुत्र, यह जकर्याह का पुत्र, यह पशहूर का पुत्र, यह मल्किय्याह का पुत्र था।