Nehemiah 11:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur jo leveey yarooshalem men rahakar parameshvar ke bhvan ke kam men lage rahate the, unaka muakhaiya asap ke vansh ke gavaaiyon men ka ujjee tha, jo banee ka putra tha, yah hashabyah ka putra, yah mattanyah ka putra aur yah hashabyah ka putra tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यरूशलेम में लेवीवंशियों के ऊपर उज्जी को अधिकारी बनाया गया। उज्जी बानी का पुत्र था। (बानी, मीका का पड़पोता, मत्तन्याह का पोता, और हशब्याह का पुत्र था)। उज्जी आसाप का वंशज था। आसाप के वंशज वे गायक थे जिन पर परमेश्वर के मन्दिर की सेवा का भार था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यरूशलेम में रहनेवाले उपपुरोहितों का अध्यक्ष उज्जी था। वह बानी का पुत्र, और हशब्याह का पौत्र था। हशब्याह का पिता मत्तन्याह और दादा मीका था। उज्जी बेन-बानी आसाफ के वंशजों में से एक था, जो परमेश्वर के भवन में गायकों का सेवा-कार्य करते थे।
Hindi Bible HHBD
और जो लेवीय यरूशलेम में रहकर परमेश्वर के भवन के काम में लगे रहते थे, उनका मुखिया आसाप के वंश के गवैयों में का उज्जी था, जो बानी का पुत्रा था, यह हशब्याह का पुत्रा, यह मत्तन्याह का पुत्रा और यह हशब्याह का पुत्रा था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो लेवीय यरूशलेम में रहकर परमेश्वर के भवन के काम में लगे रहते थे, उनका मुखिया आसाप के वंश के गवैयों में का उज्जी था, जो बानी का पुत्र था, यह हशब्याह का पुत्र, यह मत्तन्याह का पुत्र और यह हशब्याह का पुत्र था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
येरूशलेम में लेवियों के मुखिया थे उज्जी, जो बानी का पुत्र था, जो हशाबियाह का, जो मत्तनियाह का, जो मीका का पुत्र, जो आसफ के वंशजों में से एक था. ये सब परमेश्वर के भवन में आराधना के गाने के लिए चुने गए गायक थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो लेवीय यरूशलेम में रहकर परमेश्वर के भवन के काम में लगे रहते थे, उनका मुखिया आसाप के वंश के गवैयों में का उज्जी था, जो बानी का पुत्र था, यह हशब्याह का पुत्र, यह मत्तन्याह का पुत्र और यह हशब्याह का पुत्र था।