Nehemiah 11:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yarooshalem men to kuchh yahoodee aur binyameenee rahate the. yahoodiyon men se to yeres ke vansh ka atayah jo ajjaiyyah ka putra tha, yah jakaryah ka putra, yah amaryah ka putra, yah shapatyah ka putra, yah mahalalel ka putra tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तथा यहूदा और बिन्यामीन परिवारों के दूसरे लोग यरूशलेम में ही रह रहे थे।) यहूदा के वे वंशज जो यरूशलेम में बस गये थे, वे ये हैं: उज्जियाह का पुत्र अतायाह (उज्जियाह जकर्याह का पुत्र था, जकर्याह अमर्याह का पुत्र था, और अमर्याह, शपत्याह का पुत्र था। शपत्याह महललेल का पुत्र था और महललेल पेरेस का वंशज था)
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यरूशलेम में यहूदा कुल और बिन्यामिन कुल के कुछ लोग रहते थे। यहूदा कुल के पुरुषों के नाम ये हैं: अतायाह बेन-उज्जियाह। इसकी वंशावली इस प्रकार है: इसका पिता उज्जियाह था, जो जकर्याह का पुत्र, और अमर्याह का पौत्र था। अमर्याह का पिता शपत्याह और उसका दादा महललेल था। ये सब पुरुष पेरेस के वंशज थे।
Hindi Bible HHBD
यरूशलेम में तो कुछ यहूदी और बिन्यामीनी रहते थे। यहूदियों में से तो येरेस के वंश का अतायाह जो अज्जिरयाह का पुत्रा था, यह जकर्याह का पुत्रा, यह अमर्याह का पुत्रा, यह शपत्याह का पुत्रा, यह महललेल का पुत्रा था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यरूशलेम में तो कुछ यहूदी और बिन्यामीनी रहते थे। यहूदियों में से तो येरेस के वंश का अतायाह जो उज्जिय्याह का पुत्र था, यह जकर्याह का पुत्र, यह अमर्याह का पुत्र, यह शपत्याह का पुत्र, यह महललेल का पुत्र था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यहूदाह और बिन्यामिन के कुछ वंशज येरूशलेम में ही रहते थे. यहूदाह के वंशज ये थे: अथलियाह, जो उज्जियाह का पुत्र था, जो ज़करयाह का, जो अमरियाह का, जो शेपाथियाह का, जो माहालालेल का, जो पेरेज़ के वंशज थे
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यरूशलेम में तो कुछ यहूदी और बिन्यामीनी रहते थे। यहूदियों में से तो येरेस के वंश का अतायाह जो उज्जियाह का पुत्र था, यह जकर्याह का पुत्र, यह अमर्याह का पुत्र, यह शपत्याह का पुत्र, यह महललेल का पुत्र था।