Nehemiah 12:24 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur leaviyon ke mukhy purush ye the arthata hasabyah, shorebyah aur kadameeael ka putra yeshoo aur unake samhane unake bhai parameshvar ke bhkt daud kee agyaa ke anusar amhane-samhane stuti aur dhanyavad karane par niyukt the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लेवियों के मुखियाओं के नाम ये थे: हशब्याह, शेरेब्याह, कदमिएल का पुत्र येशू उसके साथी। उनके भाई परमेश्वर को आदर देने के लिए स्तुतिगान के वास्ते उनके सामने खड़ा रहा करते थे। वे आमने—सामने इस तरह खड़े होते थे कि एक गायक समूह दूसरे गायक समूह के उत्तर में गीत गाता था। परमेश्वर के भक्त दाऊद की ऐसी ही आज्ञा थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
लेवी वंशजों के मुखिया ये थे: हशब्‍याह, शेरेब्‍याह, और येशुअ बेन-कदमीएल। उनके साथ उनके भाई थे जो आराधना में स्‍तुति और भजन-कीर्तन गाते समय परमेश्‍वर के जन दाऊद के आदेश के अनुसार निर्धारित दलों में बंटकर उनके सम्‍मुख खड़े रहते थे।
Hindi Bible HHBD
और लेवियों के मुख्य पुरूष ये थे: अर्थात् हसब्याह, शेरेब्याह और कदमीएल का पुत्रा येशू; और उनके साम्हने उनके भाई परमेश्वर के भक्त दाऊद की आज्ञा के अनुसार आम्हने- साम्हने स्तुति और धन्यवाद करने पर नियुक्त थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
लेवियों के मुख्य पुरुष ये थे: अर्थात् हशब्याह, शेरेब्याह और कदमीएल का पुत्र येशू; और उनके सामने उनके भाई परमेश्‍वर के भक्‍त दाऊद की आज्ञा के अनुसार आमने–सामने स्तुति और धन्यवाद करने पर नियुक्‍त थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हशाबियाह, शेरेबियाह और कदमिएल का पुत्र येशुआ लेवियों में प्रमुख थे. इनका चुनाव परमेश्वर के भक्त दावीद की आज्ञा के अनुसार समूहों में स्तुति और धन्यवाद देने के लिए किया गया था. इनके रिश्तेदार इनके सामने खड़े हुआ करते थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और लेवियों के मुख्य पुरुष ये थेः अर्थात् हशब्याह, शेरेब्याह और कदमीएल का पुत्र येशुअ; और उनके सामने उनके भाई परमेश्वर के भक्त दाऊद की आज्ञा के अनुसार आमने-सामने स्तुति और धन्यवाद करने पर नियुक्त थे।