Nehemiah 12:35 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yajakon ke kitane putra turahiyan liye huae arthata jakaryah jo yohanan ka putra tha, yah shamayah ka putra, yah mattanyah ka putra, yah meekayah ka putra, yah jakkoor ka putra, yah asap ka putra tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुरही लिये कुछ याजक भी दीवार पर उनका अनुसरण करते हुए गये। जकर्याह भी उनके पीछे—पीछे था। (जकर्याह योहानान का पुत्र था। योहानान शमायाह का पुत्र था। शमायाह मत्तन्याह का पुत्र था। मत्तन्याह मीकायाह का पुत्र था। मीकायाह जक्कूर का पुत्र था और जक्कूर आसाप का पुत्र था।)
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जुलूस में ये पुरोहित तुरहियाँ बजा रहे थे: उनमें जकर्याह भी था। जकर्याह योनातान का पुत्र और शमायाह का पौत्र था। शमायाह का पिता मत्तन्‍याह और दादा मीकायाह था। मीकायाह जक्‍कूर का पुत्र और आसाफ का पौत्र था।
Hindi Bible HHBD
और याजकों के कितने पुत्रा तुरहियां लिये हुए: अर्थात् जकर्याह जो योहानान का पुत्रा था, यह शमायाह का पुत्रा, यह मत्तन्याह का पुत्रा, यह मीकायाह का पुत्रा, यह जक्कूर का पुत्रा, यह आसाप का पुत्रा था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और याजकों के कितने पुत्र तुरहियाँ लिये हुए: अर्थात् जकर्याह जो योहानान का पुत्र था, यह शमायाह का पुत्र, यह मत्तन्याह का पुत्र, यह मीकायाह का पुत्र, यह जक्‍कूर का पुत्र, यह आसाप का पुत्र था;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और तुरहियों के साथ पुरोहितों के कुछ पुत्र भी उनके साथ थे और ज़करयाह, जो योनातन का पुत्र था, जो शेमायाह का, जो मत्तनियाह का, जो मिकाइयाह का, जो ज़क्‍कूर का, जो आसफ का पुत्र था;
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और याजकों के कितने पुत्र तुरहियां लिये हुए: जकर्याह जो योनातान का पुत्र था, यह शमायाह का पुत्र, यह मत्तन्याह का पुत्र, यह मीकायाह का पुत्र, यह जक्कूर का पुत्र, यह आसाप का पुत्र था।