Nehemiah 12:36 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur usake bhai shamayah, ajarel, milalaai, gilalaai, maaee, natanel, yahooda aur hananee parameshvar ke bhkt daud ke baje liye huae the aur unake age age aejra shaasree chala.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वहाँ जकर्याह के भाई शमायाह, अज़रेल, मिल्लै, गिल्लै, माऐ, नतनेल, यहूदा, और हनानी भी मौजूद थे। उनके पास परमेश्वर के पुरुष, दाऊद के बनाये हुए बाजे थे। परकोटे की दीवार को समर्पित करने के लिए जो लोग वहाँ थे, उनके समूह की अगुवाई, विद्वान एज्रा ने की।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जकर्याह के भाई-बन्‍धु जो पुरोहित थे− शमायाह, अजरेल, मिललई, गिललई, माए, नतनेल, यहूदा और हनानी− परमेश्‍वर के जन दाऊद के वाद्य-यन्‍त्र बजा रहे थे। उनके आगे-आगे शास्‍त्री एज्रा चल रहा था।
Hindi Bible HHBD
और उसके भाई शमायाह, अजरेल, मिललै, गिललै, माऐ, नतनेल, यहूदा और हनानी परमेश्वर के भक्त दाऊद के बाजे लिये हुए थे; और उनके आगे आगे एज्रा शास्त्री चला।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उसके भाई शमायाह, अजरेल, मिललै, गिललै, माऐ, नतनेल, यहूदा और हनानी परमेश्‍वर के भक्‍त दाऊद के बाजे लिये हुए थे; और उनके आगे आगे एज्रा शास्त्री चला।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसके साथ उसके संबंधी शेमायाह, अज़ारेल, मिलालई, गिलालाई, मआई, नेथानेल, यूदाह और हनानी थे. यह अपने साथ परमेश्वर के जन दावीद के बाजे लिए हुए थे. शास्त्री एज़्रा उनके आगे-आगे थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसके भाई शमायाह, अजरेल, मिललै, गिललै, माऐ, नतनेल, यहूदा और हनानी परमेश्वर के भक्त दाऊद के बाजे लिये हुए थे; और उनके आगे-आगे एज्रा शास्त्री चला।