Nehemiah 12:38 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur dhanyavad karane aur dhoomadhaam se chalanevalon ka doosara dal, aur unake peechhe peechhe maai, aur adho log un se milane ko shaharapanah ke upar upar se bhtthon ke gummatt ke pas se chaudee shaharapanah taka.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
गायकों की दूसरी मण्डली बांई ओर दूसरी दिशा में चल पड़ी। वे जब परकोटे के शिखर की ओर जा रहे थे, मैं उनके पीछे हो लिया। आधे लोग भी उनके पीछे हो लिये। भट्ठों के मीनारों को पीछे छोड़ते हुए वे चौड़े परकोटे पर चले गये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दूसरा जुलूस बाईं ओर गया। लोग भजन-कीर्तन गा रहे थे। मैं शेष आधे लोगों के साथ जुलूस के पीछे गया। जुलूस शहरपनाह के ऊपर से होकर ‘तन्दूर-बुर्ज’ से निकलता हुआ शहरपनाह के उस भाग पर पहुँचा जहाँ शहरपनाह चौड़ी है।
Hindi Bible HHBD
और धन्यवाद करने और धूमधाम से चलनेवालों का दूसरा दल, और उनके पीछे पीछे मैं, और आधे लोग उन से मिलने को शहरपनाह के ऊपर ऊपर से भट्ठों के गुम्मट के पास से चौड़ी शहरपनाह तक।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
धन्यवाद करने और धूमधाम से चलनेवालों का दूसरा दल, और उनके पीछे पीछे मैं, और आधे लोग उनसे मिलने को शहरपनाह के ऊपर ऊपर से भट्ठों के गुम्मट के पास से चौड़ी शहरपनाह तक,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दूसरा गायकों का झुण्ड़ बायीं ओर बढ़ गया. मैं उनका अनुसरण कर रहा था. आधा झुण्ड़ शहरपनाह के उस भाग पर था, जो भट्ठियों के खंभे के ऊपर बनाई गई थी. हम लोग भट्ठियों के मीनारों के ऊपर बनी शहरपनाह से चौड़ी शहरपनाह की ओर बढ़े
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और धन्यवाद करने और धूमधाम से चलनेवालों का दूसरा दल, और उनके पीछे-पीछे मैं, और आधे लोग उनसे मिलने को शहरपनाह के ऊपर-ऊपर से भट्ठों के गुम्मट के पास से चौड़ी शहरपनाह तक।