Nehemiah 12:45 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isaliye ve apane parameshvar ke kam aur shuuddhata ke vishay chaukasee karate rahe aur gavaaiye or darapal bhee daud aur usake putra sulaaiman kee agyaa ke anusar vaaisa hee karate rahe.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
याजकों और लेवियों ने अपने परमेश्वर के लिये अपना कर्तव्य पालन किया था। उन्होंने वे समारोह किये थे जिनसे लोग पवित्र हुए। गायकों और द्वारपालों ने भी अपने हिस्से का काम किया। दाऊद और उस के पुत्र सुलैमान ने जो भी आज्ञाएँ दी थीं, उन्होंने सब कुछ वैसा ही किया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पुरोहित और उपपुरोहित परमेश्वर की आराधना सम्पन्न करते थे। वे शुद्धीकरण की विधि भी सम्पन्न करते थे। गायक और द्वारपाल भी दाऊद और उसके पुत्र सुलेमान के आदेश के अनुसार अपना-अपना नियत कार्य सम्पन्न करते थे।
Hindi Bible HHBD
इसलिये वे अपने परमेश्वर के काम और शुठ्ठता के विषय चौकसी करते रहे; और गवैये ओर द्वारपाल भी दाऊद और उसके पुत्रा सुलैमान की आज्ञा के अनुसार वैसा ही करते रहे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये वे अपने परमेश्वर के काम और शुद्धता के विषय चौकसी करते रहे; और गवैये और द्वारपाल भी दाऊद और उसके पुत्र सुलैमान की आज्ञा के अनुसार वैसा ही करते रहे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इन सभी ने दावीद और उनके पुत्र शलोमोन द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार गायकों और द्वारपालों के साथ मिलकर अपने परमेश्वर की आराधना और शुद्ध करने की सेवा की.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए वे अपने परमेश्वर के काम और शुद्धता के विषय चौकसी करते रहे; और गवैये और द्वारपाल भी दाऊद और उसके पुत्र सुलैमान की आज्ञा के अनुसार वैसा ही करते रहे।