Nehemiah 13:27 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
to kya ham tumharee sunakar, aeesee badee burai karen ki anyajaati kee striayan byah kar apane parameshvar ke viruddh pap karen?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और अब क्या, हम तुम्हारी सुनें और वैसा ही भयानक पाप करें और विजाति औरतों के साथ विवाह करके अपने परमेश्वर के प्रति सच्चे नहीं रहें।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्या हम तुम्हारी बात सुनें और ऐसा महा दुष्कर्म करें? क्या हम विदेशी कौमों की कन्याओं से विवाह कर अपने परमेश्वर के प्रति ऐसा विश्वसघात करेंगे? कदापि नहीं।’
Hindi Bible HHBD
तो क्या हम तुम्हारी सुनकर, ऐसी बड़ी बुराई करें कि अन्यजाति की स्त्रियां ब्याह कर अपने परमेश्वर के विरूद्ध पाप करें?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तो क्या हम तुम्हारी सुनकर, ऐसी बड़ी बुराई करें कि अन्यजाति की स्त्रियों से विवाह कर के अपने परमेश्वर के विरुद्ध पाप करें?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब क्या यह सही होगा कि हम आपसे सहमत होकर यह बड़ी बुराई करें और विदेशी स्त्रियों से विवाह करने के द्वारा अपने परमेश्वर के विरुद्ध विश्वासघात करें?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो क्या हम तुम्हारी सुनकर, ऐसी बड़ी बुराई करें कि अन्यजाति की स्त्रियों से विवाह करके अपने परमेश्वर के विरुद्ध पाप करें?”