Nehemiah 13:29 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he mere parameshvar unakee hani ke liye yajakapad aur yajakon or leviyon kee vacha ka toda jana smaran rakh.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे मेरे परमेश्वर! उन्हें याद रख क्योंकि उन्होंने याजकपन को भ्रष्ट किया था। उन्होंने याजकनपन को ऐसा बना दिया था जैसे उसका कोई महत्व ही न हो। तूने याजकों और लेवियों के साथ जो वाचा की थी, उन्होंने उसका पालन नहीं किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हे मेरे परमेश्‍वर, पुरोहितों ने भी पवित्र पुरोहित-पद को अपवित्र कर दिया, उन्‍होंने पुरोहितों और उपपुरोहितों के विधान को तोड़ा; उनका यह दुष्‍कर्म मत भूलना!
Hindi Bible HHBD
हे मेरे परमेश्वर उनकी हानि के लिये याजकपद और याजकों ओर लेवियों की वाचा का तोड़ा जाना स्मरण रख।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे मेरे परमेश्‍वर, उनको स्मरण रख, क्योंकि उन्होंने याजकपद और याजकों और लेवियों की वाचा को अशुद्ध किया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मेरे परमेश्वर, आप इन्हें याद रखिए, क्योंकि इन्होंने पुरोहित के पद को और पुरोहित की और लेवियों की वाचा को अशुद्ध किया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे मेरे परमेश्वर, उनको स्मरण रख, क्योंकि उन्होंने याजकपद और याजकों और लेवियों की वाचा को अशुद्ध किया है।