Nehemiah 13:30 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
is prakar maain ne unako sab anyajatiyon se shuuddh kiya, aur aek aek yajak aur leveey kee baree aur kam tthara diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सो मैंने हर किसी बाहरी वस्तु से याजकों और लेवियों को पवित्र एवं स्वच्छ बना दिया है तथा मैंने प्रत्येक पुरुष को उसके अपने कर्तव्य और दायित्व भी सौंपे हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस प्रकार मैंने पुरोहितों और उपपुरोहितों को विदेशी सम्‍पर्क से शुद्ध किया। मैंने उनकी सेवा-बारी पुन: निश्‍चित की और हर एक को उसका काम सौंप दिया।
Hindi Bible HHBD
इस प्रकार मैं ने उनको सब अन्यजातियों से शुठ्ठ किया, और एक एक याजक और लेवीय की बारी और काम ठहरा दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस प्रकार मैं ने उनको सब अन्यजातियों से शुद्ध किया, और एक एक याजक और लेवीय की बारी और काम ठहरा दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस प्रकार मैंने उन्हें उन सभी से शुद्ध कर दिया, जो कुछ विदेशी था. मैंने पुरोहितों और लेवियों के लिए उनके कामों को ठहरा भी दिया-हर एक के लिए निश्चित काम.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस प्रकार मैंने उनको सब अन्यजातियों से शुद्ध किया, और एक-एक याजक और लेवीय की बारी और काम ठहरा दिया।