Nehemiah 13:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur maain yarooshalem ko aya, tab maain ne jan liya, ki aelyashaeeb ne tobiyyah ke liye parameshvar ke bhvan ke anganon men aek kottree taaiyar kar, kya hee burai kee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और इस तरह मैं वापस यरूशलेम लौट आया। यरूशलेम में एल्याशीब के इस दुखद करतब के बारे में मैंने सुना कि एल्याशीब ने हमारे परमेशवर के मन्दिर के दालान की एक कोठरी तोबियाह को दे दी है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और मैं यरूशलेम को लौटा। तब मुझे एल्‍याशीब के कुकर्म का पता चला कि उसने परमेश्‍वर के भवन के आंगनों में तोबियाह के लिए एक कमरे का प्रबन्‍ध किया है।
Hindi Bible HHBD
और मैं यरूशलेम को आया, तब मैं ने जान लिया, कि एल्याशीब ने तोबिरयाह के लिये परमेश्वर के भवन के आंगनों में एक कोठरी तैयार कर, क्या ही बुराई की है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और मैं यरूशलेम को आया, तब मैं ने जान लिया कि एल्याशीब ने तोबिय्याह के लिये परमेश्‍वर के भवन के आँगनों में एक कोठरी तैयार कर, कैसी बुराई की है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और येरूशलेम आ गया. मुझे उस बुराई के बारे में पता चला, जो एलियाशिब ने तोबियाह के लिए किया—उसने परमेश्वर के भवन के आंगन में तोबियाह के लिए एक कमरा तैयार किया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मैं यरूशलेम को आया, तब मैंने जान लिया, कि एल्याशीब ने तोबियाह के लिये परमेश्वर के भवन के आँगनों में एक कोठरी तैयार कर, क्या ही बुराई की है।