Nehemiah 2:12 — Compare Translations

6 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab maain thode purushaeen ko lekar rat ko utta maain ne kisee ko naheen bataya ki mere parameshvar ne yarooshalem ke hit ke liye mere man men kya upajaya tha. aur apanee savaree ke pashu ko chhod koi pashu mere sang n tha.
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं रात को उठा। मेरे पास कुछ सेवक थे। मैंने अपने आगमन का अभिप्राय किसी को नहीं बताया था कि परमेश्‍वर ने यरूशलेम के हित के लिए मेरे हृदय में कौन-सी इच्‍छा उत्‍पन्न की है। मेरे साथ अपनी सवारी के पशु के अतिरिक्‍त अन्‍य पशु नहीं थे।
Hindi Bible HHBD
तब मैं थोड़े पुरूषोें को लेकर रात को उठा; मैं ने किसी को नहीं बताया कि मेरे परमेश्वर ने यरूशलेम के हित के लिये मेरे मन में क्या उपजाया था। और अपनी सवारी के पशु को छोड़ कोई पशु मेरे संग न था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब मैं थोड़े पुरुषों को लेकर रात को उठा; मैं ने किसी को नहीं बताया कि मेरे परमेश्‍वर ने यरूशलेम के हित के लिये मेरे मन में क्या उपजाया था। अपनी सवारी के पशु को छोड़ कोई पशु मेरे संग न था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं रात में उठ गया, मेरे साथ कुछ लोग भी थे. मैंने यह किसी को भी प्रकट नहीं किया, कि येरूशलेम के विषय में परमेश्वर ने मेरे मन में क्या करने का विचार डाला है. मेरे साथ उस पशु के अलावा कोई भी दूसरा पशु न था, जिस पर मैं सवार था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब मैं थोड़े पुरुषों को लेकर रात को उठा; मैंने किसी को नहीं बताया कि मेरे परमेश्वर ने यरूशलेम के हित के लिये मेरे मन में क्या उपजाया था। अपनी सवारी के पशु को छोड़ कोई पशु मेरे संग न था।