Nehemiah 2:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur haakim n janate the ki maain kahan gaya aur kya karata tha varan maain ne tab tak n to yahoodiyon ko kuchh bataya tha aur n yajakon aur n raison aur n hakimon aur n doosare kam karanevalon ko.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन अधिकारियों और इस्राएल के महत्वपूर्ण लोगों को यह पता नहीं चला कि मैं कहाँ गया था। वे यह नहीं जान पाये कि मैं क्या कर रहा था। मैंने यहूदियों, याजकों, राजा के परिवार, हाकिमों अथवा जिन लोगों को वहाँ काम करना था, अभी कुछ भी नहीं बताया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अधिकारियों को पता नहीं चला कि मैं कहां गया था, और क्‍या कर रहा था। मैंने अब तक यहूदी जनता, पुरोहितों, प्रतिष्‍ठित नागरिकों, अधिकारियों तथा उन लोगों को अपने आगमन का अभिप्राय नहीं बताया था, जो यरूशलेम का पुनर्निर्माण-कार्य करने वाले थे।
Hindi Bible HHBD
और हाकिम न जानते थे कि मैं कहां गया और क्या करता था; वरन मैं ने तब तक न तो यहूदियों को कुछ बताया था और न याजकों और न रईसों और न हाकिमों और न दूसरे काम करनेवालों को।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हाकिम न जानते थे कि मैं कहाँ गया और क्या करता था; वरन् मैं ने तब तक न तो यहूदियों को कुछ बताया था और न याजकों और न रईसों और न हाकिमों और न दूसरे काम करनेवालों को।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अधिकारियों को यह पता ही न चल सका, कि मैं कहां गया था या यह कि मैंने क्या काम किया था. मैंने अब तक यहूदियों, पुरोहितों, प्रशासकों, अधिकारियों और बाकियों पर, जिन्हें काम में जुट जाना था, कुछ भी नहीं बताया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और हाकिम न जानते थे कि मैं कहाँ गया और क्या करता था; वरन् मैंने तब तक न तो यहूदियों को कुछ बताया था और न याजकों और न रईसों और न हाकिमों और न दूसरे काम करनेवालों को।