Nehemiah 2:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab maain ne mahanad ke par ke adhaipaatiyon ke pas jakar unhen raja kee chitthiyan deen. ija ne mere sang senapaati aur savar bhee bheje the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस तरह मैं परात नदी के पश्चिमी क्षेत्र के राज्यपालों के पास गया और उन्हें राजा के द्वारा दिये गये पत्र दिखाये। राजा ने सेना के अधिकारी और घुड़सवार सैनिक भी मेरे साथ कर दिये थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं फरात नदी के पश्‍चिम क्षेत्र के राज्‍यपालों के पास पहुंचा, और मैंने उनको सम्राट के पत्र दिए। सम्राट ने मेरे साथ सेनाधिकारी और घुड़सवार भी भेज दिए थे।
Hindi Bible HHBD
तब मैं ने महानद के पार के अधिपतियों के पास जाकर उन्हें राजा की चिटि्ठयां दीं। िााज ने मेरे संग सेनापति और सवार भी भेजे थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब मैं ने महानद के पार के अधिपतियों के पास जाकर उन्हें राजा की चिट्ठियाँ दीं। राजा ने मेरे संग सेनापति और सवार भी भेजे थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब उस नदी के पार के प्रदेशों के राज्यपालों से मेरी भेंट हुई, मैंने उन्हें राजा द्वारा लिखे गए संदेश सौंप दिए. राजा ने मेरे साथ अधिकारी, सैनिक और घुड़सवार भी भेजे थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब मैंने महानद के पार के अधिपतियों के पास जाकर उन्हें राजा की चिट्ठियाँ दीं। राजा ने मेरे संग सेनापति और सवार भी भेजे थे।