Nehemiah 3:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur koodafaattk kee marammat rekab ke putra maalkaiyah ne kee, jo bethkkerem ke jile ka haakim tha usee ne usako banaya, aur usake tale, bende aur palle lagaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
रेकाब के पुत्र मल्कियाह ने कुरड़ी—दरवाज़ें की मरम्मत की। मल्कियाह बेथक्केरेम ज़िले का हाकिम था। उसने दरवाजों की मरम्मत की, कब्जों पर जोड़ियाँ चढ़ाईं और फिर दरवाज़ों पर ताले लगवा कर मेखें जड़ीं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मल्कियाह बेन-रकाब ने ‘कूड़ा-फाटक’ की मरम्मत की। मल्कियाह बेथक्केरेम जिले का प्रशासक था। उसने ‘कूड़ा-फाटक’ को बनाया, और उसमें उसके दरवाजे, अर्गलाएं और छड़ें लगाईं।
Hindi Bible HHBD
और कूड़ाफाटक की मरम्मत रेकाब के पुत्रा मल्कियाह ने की, जो बेथक्केरेम के जिले का हाकिम था; उसी ने उसको बनाया, और उसके ताले, बेंड़े और पल्ले लगाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
कूड़ाफाटक की मरम्मत रेकाब के पुत्र मल्कियाह ने की, जो बेथक्केरेम के जिले का हाकिम था; उसी ने उसको बनाया, और उसके ताले, बेंड़े और पल्ले लगाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
रेखाब के पुत्र मालखियाह ने, जो बेथ-हक्केरेम क्षेत्र का अधिकारी था, कूड़ा फाटक की मरम्मत की. उसने इसको बनाया और इसके पल्लों को इसकी चिटकनियों और छड़ों सहित लटका दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
कूड़ा फाटक की मरम्मत रेकाब के पुत्र मल्किय्याह ने की, जो बेथक्केरेम के जिले का हाकिम था; उसी ने उसको बनाया, और उसके ताले, बेंड़े और पल्ले लगाए।