Nehemiah 3:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
usake bad aj ajabook ke putra nahemayah ne jo betasoor ke adho jile ka haakim tha, daud ke kaabirstan ke samhane tak aur banaae huae pokhre tak, varan veeron ke ghar tak bhee marammat kee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अजबूक के पुत्र नहेमायाह ने अगले हिस्से की मरम्मत करवाई। यह नहेमायाह बेतसूर नाम के ज़िले के आधे हिस्से का राज्यपाल था। उसने उस स्थान तक भी मरम्मत करवाई जो दाऊद के कब्रिस्तान के सामने पड़ता था। आदमियों के बनाये हुए तालाब तक, तथा वीरों के निवास नामक स्थान तक भी उसने मरम्मत का यह कार्य करवाया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसके आगे नहेम्याह बेन-अजबूक ने शहरपनाह के उस हिस्से की मरम्मत की जो दाऊद की कबर के सामने से आरम्भ होकर ‘कृत्रिम जलकुण्ड’ और ‘महायोद्धा भवन’ तक फैला है। नहेम्याह बेतसूर जिले के आधे इलाके का प्रशासक था।
Hindi Bible HHBD
उसके बाद अज अजबूक के पुत्रा नहेमायाह ने जो बेतसूर के आधे जिले का हाकिम था, दाऊद के कब्रिस्तान के साम्हने तक और बनाए हुए पोखरे तक, वरन वीरों के घर तक भी मरम्मत की।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके बाद अजबूक के पुत्र नहेम्याह ने जो बेतसूर के आधे जिले का हाकिम था, दाऊद के कब्रिस्तान के सामने तक और बनाए हुए पोखरे तक, वरन् वीरों के घर तक भी मरम्मत की।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके बाद अज़बुक के पुत्र नेहेमियाह ने, जो बेथ-त्सूर के आधे क्षेत्र का अधिकारी था, दावीद की कब्रों की गुफा तक के बिंदु तक शहरपनाह की मरम्मत की और वीरों के घर और तालाबों तक की शहरपनाह की भी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके बाद अजबूक के पुत्र नहेम्याह ने जो बेतसूर के आधे जिले का हाकिम था, दाऊद के कब्रिस्तान के सामने तक और बनाए हुए जलकुण्ड तक, वरन् वीरों के घर तक भी मरम्मत की।