Nehemiah 3:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us se age ek aur bhag kee marammat jo shaharapanah ke mod ke pas shasren ke ghar kee chaddhai ke samhane haai, yeshu ke putra ejaer ne kee, jo mispa ka hakim tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इससे अगले हिस्से की मरम्मत का काम येशु के पुत्र एज़ेर ने किया। एज़ेर मिस्पा का राज्यपाल था। उसने शस्त्रागार से लेकर परकोटे की दीवार के कोने तक मरम्मत का काम किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उस से आगे एजेर बेन-येशुअ ने मरम्मत की। यह मिस्पाह नगर का प्रशासक था। इसने शहरपनाह के उस हिस्से की मरम्मत की जो मोड़ के पास के शस्त्रागार के चढ़ाव के सामने है।
Hindi Bible HHBD
उस से आगे एक और भाग की मरम्मत जो शहरपनाह के मोड़ के पास शस्त्रों के घर की चढ़ाई के साम्हने है, येशु के पुत्रा एज़ेर ने की, जो मिस्पा का हाकिम था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उससे आगे एक और भाग की मरम्मत जो शहरपनाह के मोड़ के पास शस्त्रों के घर की चढ़ाई के सामने है, येशु के पुत्र एज़ेर ने की, जो मिस्पा का हाकिम था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसके पास वाले भाग की मरम्मत येशुआ के पुत्र एज़र ने की, जो मिज़पाह का अधिकारी था, यह उस शस्त्रों के घर के सामने था, जो चढ़ाई तक था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उससे आगे एक और भाग की मरम्मत जो शहरपनाह के मोड़ के पास शस्त्रों के घर की चढ़ाई के सामने है, येशुअ के पुत्र एजेर ने की, जो मिस्पा का हाकिम था।