Nehemiah 3:23 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
unake bad binyameen aur hashshoob ne apane ghar ke samhane marammat kee aur inake peechhe ajaryah ne jo maseyah ka putra aur ananyah ka pota tha apane ghar ke pas marammat kee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर बिन्यामीन और हश्शूब ने अपने घरों के आगे के नगर परकोटे के हिस्सों की मरम्मत की। उसके घर के बाद की दीवार अनन्याह के पोते और मासेयाह के पुत्र अजर्याह ने बनवाई।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उनके बाद बिन्‍यामिन और हश्‍शूब ने अपने मकान के सामने के भाग की मरम्‍मत की। उनके बाद मसेयाह के पुत्र तथा अनन्‍याह के पौत्र अजर्याह ने अपने घर के पास मरम्‍मत की।
Hindi Bible HHBD
उनके बाद बिन्यामीन और हश्शूब ने अपने घर के साम्हने मरम्मत की; और इनके पीछे अजर्याह ने जो मासेयाह का पुत्रा और अनन्याह का पोता था अपने घर के पास मरम्मत की।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उनके बाद बिन्यामीन और हश्शूब ने अपने घर के सामने मरम्मत की; और इनके बाद अजर्याह ने जो मासेयाह का पुत्र और अनन्याह का पोता था अपने घर के पास मरम्मत की।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उनके पास वाले भाग की मरम्मत बिन्यामिन और हस्षूब ने की. उन्होंने अपने-अपने घरों के सामने के भाग की मरम्मत की. उनके पास वाले भाग की मरम्मत मआसेइयाह के पुत्र अननियाह के पोते अज़रियाह ने अपने घर के पास की शहरपनाह की मरम्मत की.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उनके बाद बिन्यामीन और हश्शूब ने अपने घर के सामने मरम्मत की; और इनके पीछे अजर्याह ने जो मासेयाह का पुत्र और अनन्याह का पोता था अपने घर के पास मरम्मत की।