Nehemiah 3:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur un se age maremot ne jo hakkos ka pota aur uriyah ka putra tha, marammat kee. aur in se age mashuullam ne jo mashojabel ka pota, aur barekyah ka putra tha, marammat kee. aur is se age bana ke putra sadok ne marammat kee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उरियाह के पुत्र मरेमोत ने परकोटे के आगे के भाग की मरम्मत की। (उरियाह हक्कोस का पुत्र था।) मशूल्लाम, जो बरेक्याह का पुत्र था, उसने परकोटे के उससे आगे के भाग की मरम्मत की। (बरेक्याह मशेजबेल का पुत्र था।) बाना के पुत्र सादोक ने इससे आगे की दीवार को मज़बूत किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उनके आगे ऊरीया के पुत्र और हक्‍कोस के पौत्र मेरेमोत ने शहरपनाह की मरम्‍मत की। उसके आगे बेरेक्‍या के पुत्र और मशेज-बएल के पौत्र मशुल्‍लाम ने शहरपनाह की मरम्‍मत की। उसके आगे सादोक बेन-बाना ने मरम्‍मत की।
Hindi Bible HHBD
और उन से आगे मरेमोत ने जो हक्कोस का पोता और ऊरियाह का पुत्रा था, मरम्मत की। और इन से आगे मशुल्लाम ने जो मशेजबेल का पोता, और बरेक्याह का पुत्रा था, मरम्मत की। और इस से आगे बाना के पुत्रा सादोक ने मरम्मत की।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उनसे आगे मरेमोत ने जो हक्‍कोस का पोता और ऊरियाह का पुत्र था, मरम्मत की। इनसे आगे मशुल्‍लाम ने जो मशेजबेल का पोता, और बरेक्याह का पुत्र था, मरम्मत की। इससे आगे बाना के पुत्र सादोक ने मरम्मत की।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इनके बाद हक्कोज़ के पोते उरियाह के पुत्र मेरेमोथ ने मरम्मत का काम किया. उसके पास वाले भाग की मरम्मत का काम मेशेजाबेल के पोते बेरेखियाह के बेटे मेशुल्लाम ने किया. और फिर यही काम बाअनाह के बेटे सादोक ने भी किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उनसे आगे मरेमोत ने जो हक्कोस का पोता और ऊरिय्याह का पुत्र था, मरम्मत की। और इनसे आगे मशुल्लाम ने जो मशेजबेल का पोता, और बेरेक्याह का पुत्र था, मरम्मत की। इससे आगे बाना के पुत्र सादोक ने मरम्मत की।