Nehemiah 3:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur in se age takoiyon ne marammat kee parantu unake raison ne apane prabhu kee seva ka jooa apanee gardan par n liya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दीवार के आगे का भाग तकोई लोगों द्वारा सुदृढ़ किया गया किन्तु तकोई के मुखियाओं ने अपने स्वामी नहेमायाह की देख रेख में काम करने से मना कर दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तकोअ नगर के निवासियों ने उसके आगे शहरपनाह की मरम्‍मत की; पर प्रभु के इस कार्य में तकोअ नगर के धनी प्रतिष्‍ठित नागरिकों ने हाथ नहीं बंटाया।
Hindi Bible HHBD
और इन से आगे तकोइयों ने मरम्मत की; परन्तु उनके रईसों ने अपने प्रभु की सेवा का जूआ अपनी गर्दन पर न लिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इनसे आगे तकोइयों ने मरम्मत की; परन्तु उनके रईसों ने अपने प्रभु की सेवा का जूआ अपनी गर्दन पर न लिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके अलावा उसके पास के भाग की मरम्मत तकोआ निवासियों ने की, मगर उनके नगर के बड़े लोगों ने अपने अधिकारियों को इस काम में सहायता नहीं दी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इनसे आगे तकोइयों ने मरम्मत की; परन्तु उनके रईसों ने अपने प्रभु की सेवा का जूआ अपनी गर्दन पर न लिया।