Nehemiah 3:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir purane faattk kee marammat paseh ke putra yoyada aur basodayah ke putra mashuullam ne kee unhon ne usakee kadiyan lagai, aur usake palle, tale aur bende lagaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पुराने दरवाज़े की मरम्मत का काम योयादा और मशूल्लाम ने किया। योयादा पासेह का पुत्र था और मशूल्लाम बसोदयाह का पुत्र था। उन्होंने कड़ियों को यथास्थान बैठाया। उन्होंने कब्जों पर जोड़ियाँ चढ़ाई और फिर दरवाज़े पर ताले लगाये तथा मेखें जड़ीं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
योयादा बेन-पासेआह और मशुल्‍लाम बेन-बसोदयाह ने ‘प्राचीन-द्वार’ की मरम्‍मत की। उन्‍होंने उसकी कड़ियां, दरवाजे, अर्गलाएं और छड़ें लगाईं।
Hindi Bible HHBD
फिर पुराने फाटक की मरम्मत पासेह के पुत्रा योयादा और बसोदयाह के पुत्रा मशुल्लाम ने की; उन्हों ने उसकी कड़ियां लगाई, और उसके पल्ले, ताले और बेंड़े लगाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर पुराने फाटक की मरम्मत पासेह के पुत्र योयादा और बसोदयाह के पुत्र मशुल्‍लाम ने की; उन्होंने उसकी कड़ियाँ लगाईं, और उसके पल्‍ले, ताले और बेंड़े लगाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पासेह के पुत्र योइयादा ने और बेसादियाह के पुत्र मेशुल्लाम ने पुराने फाटक की मरम्मत की. इन्होंने इसकी कड़ियां डालीं और इसके पल्लों को इसकी चिटकनियों और इनकी छड़ों से लटका दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर पुराने फाटक की मरम्मत पासेह के पुत्र योयादा और बसोदयाह के पुत्र मशुल्लाम ने की; उन्होंने उसकी कड़ियाँ लगाईं, और उसके पल्ले, ताले और बेंड़े लगाए।