Nehemiah 3:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
un se age harhayah ke putra ujeeel ne aur aur sunaron ne marammat kee. aur is se age hananyah ne, jo gaandhiayon ke samaj ka tha, marammat kee aur unhon ne chaudee shaharapanah tak yarooshalem ko draddh kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परकोटे की दीवार के अगले भाग की मरम्मत हर्हयाह के पुत्र उजीएल ने की। उजीएल सुनार हुआ करता था। हनन्याह सुगन्ध बनाने का काम करता था। इन लोगों ने यरूशलेम के परकोटे की चौड़ी दीवार तक मरम्मत करके उसका निर्माण किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उनके आगे की शहरपनाह की मरम्‍मत उजीएल बेन-हर्हयाह ने की। उजीएल एक सुनार था। उसके आगे हनन्‍याह ने मरम्‍मत की, जो गंधियों के समाज का मुखिया था। उन्‍होंने ‘चौड़ी-दीवार’ नामक स्‍थान तक यरूशलेम नगर की मरम्‍मत की।
Hindi Bible HHBD
उन से आगे हर्हयाह के पुत्रा उजीएल ने और और सुनारों ने मरम्मत की। और इस से आगे हनन्याह ने, जो गन्धियों के समाज का था, मरम्मत की; और उन्हों ने चौड़ी शहरपनाह तक यरूशलेम को दृढ़ किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उनसे आगे हर्हयाह के पुत्र उजीएल ने और अन्य सुनारों ने मरम्मत की। इससे आगे हनन्याह ने, जो गन्धियों के समाज का था, मरम्मत की; और उन्होंने चौड़ी शहरपनाह तक यरूशलेम को दृढ़ किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसके पास वाले भाग की मरम्मत सुनारों में से हरहइयाह के पुत्र उज्ज़िएल ने की. उसके पास वाले भाग की मरम्मत सुगंध बनाने वालों में से एक ने की, जिसका नाम हननियाह था. इस प्रकार उन्होंने येरूशलेम को फैली हुई शहरपनाह तक पहले की तरह ला दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उनसे आगे हर्हयाह के पुत्र उज्जीएल ने और अन्य सुनारों ने मरम्मत की। इससे आगे हनन्याह ने, जो गन्धियों के समाज का था, मरम्मत की; और उन्होंने चौड़ी शहरपनाह तक यरूशलेम को दृढ़ किया।