Nehemiah 4:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur us din se mere adho sevak to us kam me lage rahe aur adho barchhrie, talavaro, dhanushaen aur jhlaimon ko dhaaran kiae rahate the aur yahooda ke sare dharane ke peechhe haakim raha karate the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस दिन के बाद से मेरे आधे लोग परकोटे पर काम करने लगे और मेरे आधेलोग भालों, ढालों, तीरों और कवचों से सुसज्जित होकर पहरा देते रहे। यहूदा के उन लोगों के पीछे जो नगर परकोटे की दीवार का निर्माण कर रहे थे, सेना के अधिकारी खड़े रहते थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उस दिन से मैंने अपने सेवकों में उनका काम बांट दिया: आधे सेवक निर्माण-कार्य में लगे रहे, और आधे सेवक भाले, ढाल, धनुष और कवच धारण किए रहे। नेतागण उन समस्त यहूदियों के साथ थे,
Hindi Bible HHBD
और उस दिन से मेरे आधे सेवक तो उस काम मे लगे रहे और आधे बर्छियों, तलवारों, धनुषों और झिलमों को धारण किए रहते थे; और यहूदा के सारे धराने के पीछे हाकिम रहा करते थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस दिन से मेरे आधे सेवक तो उस काम में लगे रहे और आधे बर्छियों, तलवारों, धनुषों और झिलमों को धारण किए रहते थे; और यहूदा के सारे घराने के पीछे हाकिम रहा करते थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस दिन के बाद मेरे आधे सेवक शहरपनाह के काम करते थे और आधे कवच पहनकर बर्छी, धनुष और ढाल लिए हुए रहते थे. यहूदाह के सारे घराने को हाकिमों का समर्थन मिला हुआ था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उस दिन से मेरे आधे सेवक तो उस काम में लगे रहे और आधे बर्छियों, तलवारों, धनुषों और झिलमों को धारण किए रहते थे; और यहूदा के सारे घराने के पीछे हाकिम रहा करते थे।