Nehemiah 4:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur raj apanee apanee jangha par talavar lattkaae huae banate the. aur narasinge ka foonkanevala mere pas rahata tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हर कारीगर की बगल में, जब वह काम करता हुआ होता, तलवार बंधी रहती थी। लोगों को सावधान करने के लिये बिगुल बजाने वाला व्यक्ति मेरे पास ही रहता।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
काम करनेवाले यहूदी काम करते समय अपनी कमर में तलवार कसे रहते थे। नरसिंगा फूंकनेवाला, जो युद्ध की सूचना देता था, मेरे साथ-साथ रहता था।
Hindi Bible HHBD
और राज अपनी अपनी जांघ पर तलवार लटकाए हुए बनाते थे। और नरसिंगे का फूंकनेवाला मेरे पास रहता था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
राजमिस्त्री अपनी अपनी जाँघ पर तलवार लटकाए हुए बनाते थे। नरसिंगे का फूँकनेवाला मेरे पास रहता था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
काम करते हुए भी हर एक मिस्त्री अपनी जांघ पर तलवार लटकाए हुए रहता था और जिस व्यक्ति की जवाबदारी थी नरसिंगा फूंकना, वह लगातार मेरे पास ही खड़ा रहता था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
राजमिस्त्री अपनी-अपनी जाँघ पर तलवार लटकाए हुए बनाते थे। और नरसिंगे का फूँकनेवाला मेरे पास रहता था।