Nehemiah 4:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir usee samay maain ne logon se yah bhee kaha, ki aek aek manushy apane das samet yarooshalem ke bheetar rat bitaya kare, ki ve rat ko to hamaree rakhvalee kare, aur din ko kam men lage rahen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस अवसर पर लोगों से मैंने यह भी कहा था: “रात के समय हर व्यक्ति और उसका सेवक यरूशलेम के भीतर ही ठहरे ताकि रात के समय में वे पहरेदार रहें और दिन के समय कारीगर।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उस समय मैंने लोगों को यह आदेश भी दिया, ‘प्रत्येक यहूदी अपने सेवक के साथ यरूशलेम में ही रात बिताएगा। इस प्रकार वे दिन में हमारे लिए शहरपनाह पर कारीगर का काम करेंगे, और रात में रक्षकों का।’
Hindi Bible HHBD
फिर उसी समय मैं ने लोगों से यह भी कहा, कि एक एक मनुष्य अपने दास समेत यरूशलेम के भीतर रात बिताया करे, कि वे रात को तो हमारी रखवाली करें, और दिन को काम में लगे रहें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर उसी समय मैं ने लोगों से यह भी कहा, “एक एक मनुष्य अपने दास समेत यरूशलेम के भीतर रात बिताया करे, कि वे रात को तो हमारी रखवाली करें, और दिन को काम में लगे रहें।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस समय मैंने लोगों से यह भी कहा, “हर एक व्यक्ति रात के समय अपने-अपने सेवक के साथ येरूशलेम में ही रहे, कि रात में तो वे पहरेदार हो जाएं और दिन के समय काम करने लगें.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर उसी समय मैंने लोगों से यह भी कहा, “एक-एक मनुष्य अपने दास समेत यरूशलेम के भीतर रात बिताया करे, कि वे रात को तो हमारी रखवाली करें, और दिन को काम में लगे रहें।”