Nehemiah 4:23 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur n to maain apane kapade utarata tha, aur n mere bhai, n mere sevak, n ve paharuae jo mere anuchar the, apane kapade utarate the sab koi panee ke pas hathaiyar liye huae jagate the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस प्रकार हममें से कोई भी कभी अपने कपड़े नहीं उतारता था न मैं, न मेरे साथी, न मेरे लोग और न पहरेदार! हर समय हममें से प्रत्येक व्यक्ति अपने दाहिने हाथ में हथियार तैयार रखा करता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यों हम-सब−मैं, मेरे रिश्‍तेदार, मेरे सेवक, मेरे अंग-रक्षक−इतने सावधान और व्‍यस्‍त थे कि हमें कपड़े बदलने के लिए समय नहीं मिलता था। हर क्षण, हर समय हर व्यक्‍ति अपने हाथ में हथियार लिए रहता था।
Hindi Bible HHBD
और न तो मैं अपने कपड़े उतारता था, और न मेरे भाई, न मेरे सेवक, न वे पहरूए जो मेरे अनुचर थे, अपने कपड़े उतारते थे; सब कोई पानी के पास हथियार लिये हुए जागते थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस प्रकार न तो मैं अपने कपड़े उतारता था, और न मेरे भाई, न मेरे सेवक, न वे पहरुए जो मेरे अनुचर थे, अपने कपड़े उतारते थे; सब कोई पानी के पास भी हथियार लिये हुए जाते थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
न तो मेरे लिए, न मेरे संबंधियों के लिए, न मेरे सेवकों के लिए और न उन पहरेदारों के लिए, जो मेरे साथ साथ बने रहते थे, अपने कपड़े बदलने का मौका मिल पाता था; जब हम जलाशयों के पास जाते थे, तब भी हथियारों को आपने साथ रखते थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस प्रकार न तो मैं अपने कपड़े उतारता था, और न मेरे भाई, न मेरे सेवक, न वे पहरुए जो मेरे अनुचर थे, अपने कपड़े उतारते थे; सब कोई पानी के पास भी हथियार लिये हुए जाते थे।