Nehemiah 4:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
usake pas to ammonee tobiyah tha, aur vah kahane laga, jo kuchh ve bana rahe haai, yadi koi geedad bhee us par chaddhe, to vah unakee banai hui patthr kee shaharapanah ko tod dega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अम्मोन का निवासी तोबियाह सम्बल्लत के साथ था। तोबियाह बोला, “ये यहूदी जो निर्माण कर रहे उसके बारे में ये क्या सोचते हैं? यदि कोई छोटी सी लोमड़ी भी उस दीवार पर चढ़ जाये तो उनकी वह पत्थरों की दीवार ढह जायेगी!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अम्‍मोन देश का तोबियाह उसके साथ था। उसने कहा, ‘जो पत्‍थर की दीवार ये लोग बना रहे हैं, उस पर अगर गीदड़ भी चढ़ जाए तो वह उसको गिरा देगा।’
Hindi Bible HHBD
उसके पास तो अम्मोनी तोबियाह था, और वह कहने लगा, जो कुछ वे बना रहे हैं, यदि कोई गीदड़ भी उस पर चढ़े, तो वह उनकी बनाई हुई पत्थर की शहरपनाह को तोड़ देगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके पास अम्मोनी तोबियाह था, और वह कहने लगा, “जो कुछ वे बना रहे हैं, यदि कोई गीदड़ भी उस पर चढ़े, तो वह उनकी बनाई हुई पत्थर की शहरपनाह को तोड़ देगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अम्मोनी तोबियाह जो उसके पास ही खड़ा था, कहने लगा, “अरे, वे लोग जो बना रहे हैं, वह ऐसा है, कि अगर एक लोमड़ी ही उस पर कूद पड़े तो उनकी बनाई हुई पत्थर की शहरपनाह ढह जाएगी!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके पास तो अम्मोनी तोबियाह था, और वह कहने लगा, “जो कुछ वे बना रहे हैं, यदि कोई गीदड़ भी उस पर चढ़े, तो वह उनकी बनाई हुई पत्थर की शहरपनाह को तोड़ देगा।”