Nehemiah 4:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab samballat aur tobiyah aur arabiyo, ammoniyon aur ashadodiyon ne suna, ki yarooshalem kee shaharapanah kee marammat hotee jatee haai, aur us men ke nake band hone lage haai, tab unhon ne bahut hee bura mana
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु सम्बल्लत, तोबियाह, अरब के लोगों, अम्मोन के निवासियों और अशदोद के रहने वाले लोगों को उस समय बहुत क्रोध आया। जब उन्होंने यह सुना कि यरूशलेम के परकोटे पर लोग निरन्तर काम कर रहे हैं। उन्होंने सुना था कि लोग उस दीवार की दरारों को भर रहे हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब सनबल्लत और तोबियाह ने तथा अरबी और अम्मोनी कौम के लोगों ने और अशदोद के पलिश्ती लोगों ने सुना कि यरूशलेम की शहरपनाह का मरम्मत-कार्य निरन्तर हो रहा है, उसकी दरारें भरी जा रही हैं, तो वे अत्यन्त क्रुद्ध हुए।
Hindi Bible HHBD
जब सम्बल्लत और तोबियाह और अरबियों, अम्मोनियों और अशदोदियों ने सुना, कि यरूशलेम की शहरपनाह की मरम्मत होती जाती है, और उस में के नाके बन्द होने लगे हैं, तब उन्हों ने बहुत ही बुरा माना;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब सम्बल्लत और तोबियाह और अरबियों, अम्मोनियों और अशदोदियों ने सुना कि यरूशलेम की शहरपनाह की मरम्मत होती जाती है, और उसमें के नाके बन्द होने लगे हैं, तब उन्होंने बहुत ही बुरा माना;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस मौके पर जब सनबल्लत, तोबियाह, अरबियों, अम्मोनियों, और अशदोदियों ने यह सुना, कि येरूशलेम की शहरपनाह का मरम्मत का काम तेजी पर है और सभी नाके अब बंद किए जाने लगे हैं, वे बहुत ही गुस्सा हो गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब सम्बल्लत और तोबियाह और अरबियों, अम्मोनियों और अश्दोदियों ने सुना, कि यरूशलेम की शहरपनाह की मरम्मत होती जाती है, और उसमें के नाके बन्द होने लगे हैं, तब उन्होंने बहुत ही बुरा माना;