Nehemiah 5:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aj hee anako unake khet, aur dak, aur jalapai kee bariya, aur ghar faer do aur jo rupaya, ann, naya dakhmadha, aur ttttka tel tum un se le lete ho, usaka sauvan bhag faer do?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसी समय तुम्हें उन के खेत, अँगूर के बगीचे, जैतून के बाग और उनके घर उन्हें वापस लौटा देने चाहिए और वह ब्याज भी तुम्हें उन्हें लौटा देना चाहिए जो तुमने उनसे वसूल किया है। तुमने उधार पर उन्हें जो धन, जो अनाज़ जो नया दाखमधु और जो तेल दिया है, उस पर एक प्रतिशत ब्याज वसूल किया है!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आज ही तुम उनके खेत, अंगूर-उद्यान, जैतून के बाग और मकान, वापस करो। जो तुम ब्याज के तौर पर उनसे रुपया-जैसा, अनाज, अंगूर-रस और तेल लेते हो, उसको माफ कर दो।’
Hindi Bible HHBD
आज ही अनको उनके खेत, और दाख, और जलपाई की बारियां, और घर फेर दो; और जो रूपया, अन्न, नया दाखमधु, और टटका तेल तुम उन से ले लेते हो, उसका सौवां भाग फेर दो?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
आज ही उनको उनके खेत, और दाख, और जैतून की बारियाँ, और घर फेर दो; और जो रुपया, अन्न, नया दाखमधु, और टटका तेल तुम उनसे ले लेते हो, उसका सौवाँ भाग फेर दो?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कृपा कर आज ही उन्हें उनके खेत, अंगूर के बगीचे, उनके जैतून के बगीचे और उनके घर उन्हें लौटा दें. इसके अलावा उनका धन, अनाज, नई दाखमधु और तेल का सौवां भाग भी, जो आप उनसे ज़बरदस्ती ले रहे है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
आज ही उनको उनके खेत, और दाख, और जैतून की बारियाँ, और घर फेर दो; और जो रुपया, अन्न, नया दाखमधु, और टटका तेल तुम उनसे ले लेते हो, उसका सौवाँ भाग फेर दो?”