Nehemiah 5:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
anhon ne kaha, ham unhen faer denge, aur un se kuchh n lenge jaaisa too kahata haai, vaaisa hee ham karenge. tab maain ne yajakon ko bulakar un logon ko yah shapath khailai, ki ve isee vachan ke anusar karenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस पर धनी लोगों और हाकिमों ने कहा, “हम यह उन्हें लौटा देंगे और उनसे हम कुछ भी अधिक नहीं माँगेंगे। हे नहेमायाह, तू जैसा कहता है, हम वैसा ही करेंगे।” इसके बाद मैंने याजकों को बुलाया। मैंने धनी लोगों और हाकिमों से यह प्रतिज्ञा करवाई कि जैसा उन्होंने कहा है, वे वैसा ही करेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शोषण करनेवाले धनी यहूदियों और सरकारी अफसरों ने कहा, ‘हम उन्‍हें वापस दे देंगे, और आगे उनसे कुछ न लेंगे। जैसा आप कहते हैं, वैसा ही हम करेंगे।’ मैंने पुरोहितों को तत्‍काल बुलाया, और उन लोगों को यह शपथ खिलाई कि वे अपने वचन के अनुसार कार्य करेंगे।
Hindi Bible HHBD
अन्हों ने कहा, हम उन्हें फेर देंगे, और उन से कुछ न लेंगे; जैसा तू कहता है, वैसा ही हम करेंगे। तब मैं ने याजकों को बुलाकर उन लोगों को यह शपथ खिलाई, कि वे इसी वचन के अनुसार करेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उन्होंने कहा, “हम उन्हें फेर देंगे, और उनसे कुछ न लेंगे; जैसा तू कहता है, वैसा ही हम करेंगे।” तब मैं ने याजकों को बुलाकर उन लोगों को यह शपथ खिलाई कि वे इसी वचन के अनुसार करेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने इसके उत्तर में कहा, “हम उन्हें यह सब लौटा देंगे, उनसे कुछ भी ज़बरदस्ती नहीं लेंगे. वही करेंगे, जो आप के द्वारा सुझाया गया है.” तब मैंने पुरोहितों को बुलवा लिया और उनसे यह शपथ ले ली कि वे इस प्रतिज्ञा के अनुसार ही करेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उन्होंने कहा, “हम उन्हें फेर देंगे, और उनसे कुछ न लेंगे; जैसा तू कहता है, वैसा ही हम करेंगे।” तब मैंने याजकों को बुलाकर उन लोगों को यह शपथ खिलाई, कि वे इसी वचन के अनुसार करेंगे।