Nehemiah 5:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir jab se maain yahooda desh men unaka aadhaipaati ttharaya gaya, arthata raja artakshatra ke beesaven varsha se le usake batteesaven varsha tak, arthata barah varsha tak maain aur mere bhai adhaipaati ke hak ka bhojan khate rahe.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और फिर यहूदा की धरती पर अपने राज्यपाल काल के दौरान न तो मैंने और न मेरे भाईयों ने उस भोजन को ग्रहण किया जो राज्यपाल के लिये न्यायपूर्ण नहीं था। मैंने अपने भोजन को खरीदने के वास्ते कर चुकाने के लिए कभी किसी पर दबाव नहीं डाला। राजा अर्तक्षत्र के शासन काल के बीसवें साल से बत्तीसवें साल तक मैं वहाँ का राज्यपाल रहा। मैं बारह साल तक यहूदा का राज्यपाल रहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसके अतिरिक्त जिस दिन से मैं यहूदा प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया, उस दिन से सम्राट अर्तक्षत्र के शासन-काल के बीसवें वर्ष से बत्तीसवें वर्ष तक अर्थात् बारह वर्ष तक मैंने और मेरे रिश्तेदारों ने राज्यपाल का भत्ता, जो अन्न के रूप में दिया जाता था, ग्रहण नहीं किया।
Hindi Bible HHBD
फिर जब से मैं यहूदा देश में उनका अधिपति ठहराया गया, अर्थात् राजा अर्तक्षत्रा के बीसवें वर्ष से ले उसके बत्तीसवें वर्ष तक, अर्थात् बारह वर्ष तक मैं और मेरे भाई अधिपति के हक का भोजन खाते रहे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर जब से मैं यहूदा देश में उनका अधिपति ठहराया गया, अर्थात् राजा अर्तक्षत्र के बीसवें वर्ष से ले उसके बत्तीसवें वर्ष तक, बारह वर्ष, मैं और मेरे भाईयों ने अधिपति के हक़ का भोजन नहीं खाया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
राजा अर्तहषस्ता के राज्य-काल के बीसवें साल से बत्तीसवें साल तक; बारह साल, जिस दिन से मुझे यहूदिया का राज्यपाल बनाया गया था, न तो मैंने और न मेरे रिश्तेदारों ने राज्यपाल के लिए तय किया गया भोजन खाया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर जब से मैं यहूदा देश में उनका अधिपति ठहराया गया, अर्थात् राजा अर्तक्षत्र के राज्य के बीसवें वर्ष से लेकर उसके बत्तीसवें वर्ष तक, अर्थात् बारह वर्ष तक मैं और मेरे भाइयों ने अधिपतियों के हक़ का भोजन # नहीं खाया।