Nehemiah 5:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir maain shaharapanah ke kam men lipatta raha, aur ham logon ne kuchh boomi mol n lee aur mere sab sevak kam karane ke liye vahan ikatthe rahate the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
नगर परकोटे की दीवार को बनाने में मैंने कड़ी मेहनत की थी। वहाँ दीवार पर काम करने के लिए मेरे सभी लोग आ जुटे थे!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं शहरपनाह के निर्माण-कार्य में लगा रहा, और मैंने भूमि भी नहीं खरीदी। मेरे सेवक भी निर्माण-कार्य में हाथ बंटाने के लिए वहां एकत्र होते थे।
Hindi Bible HHBD
फिर मैं शहरपनाह के काम में लिपटा रहा, और हम लोगों ने कुछ भूमि मोल न ली; और मेरे सब सेवक काम करने के लिये वहां इकट्ठे रहते थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर मैं शहरपनाह के काम में लिपटा रहा, और हम लोगों ने कुछ भूमि मोल न ली; और मेरे सबसेवक काम करने के लिये वहाँ इकट्ठे रहते थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैंने खुद को शहरपनाह बनाने के काम में लगा दिया. हमने कोई भी ज़मीन नहीं खरीदी. मेरे सभी सेवक इस काम के लिए वहां इकट्‍ठे हो जाते थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर मैं शहरपनाह के काम में लिपटा रहा, और हम लोगों ने कुछ भूमि मोल न ली; और मेरे सब सेवक काम करने के लिये वहाँ इकट्ठे रहते थे।