Nehemiah 5:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kitane to kahate the, ham apane bette-beattyaien samet bahut praanee haai, isaaliye hamen ann milana chahiye ki use khakar jeevit rahen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उनमें से कुछ कहा करते थे, “हमारे बहुत से बच्चे हैं। यदि हमें खाना खाना है और जीवित रहना है तो हमें थोड़ा अनाज तो मिलना ही चाहिए!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उनमें से कुछ लोगों ने यह कहा, ‘हमारे अनेक पुत्र और पुत्रियां हैं। इसलिए हमें इस अकाल में अनाज मिलना चाहिए ताकि हम उसको खाकर जीवित रहें।’
Hindi Bible HHBD
कितने तो कहते थे, हम अपने बेटे- बेटियों समेत बहुत प्राणी हैं, इसलिये हमें अन्न मिलना चाहिये कि उसे खाकर जीवित रहें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
कुछ तो कहते थे, “हम अपने बेटे–बेटियों समेत बहुत प्राणी हैं, इसलिये हमें अन्न मिलना चाहिये कि उसे खाकर जीवित रहें।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसका कारण था वे लोग, जो यह कह रहे थे “हम, हमारे पुत्र और हमारी पुत्रियां गिनती में बहुत हैं; इसलिये हमें अनाज दिया जाए कि हम उसे खाकर ज़िंदा रह सकें.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
कुछ तो कहते थे, “हम अपने बेटे-बेटियों समेत बहुत प्राणी हैं, इसलिए हमें अन्न मिलना चाहिये कि उसे खाकर जीवित रहें।”