Nehemiah 5:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir kitane yah kahate the, ki ham ne raja ke kar ke liye apane apane kheton aur dakh kee bariyon par rupaya udhaar liya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कुछ लोग यह भी कह रहे थे, “हमें अपने खेतों और अँगूर के बगीचों पर राजा का कर चुकाना पड़ता है किन्तु हम कर चुका नहीं पाते हैं इसलिए हमें कर चुकाने के वास्ते धन उधार लेना पड़ता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
कुछ ऐसे भी लोग थे जिन्‍होंने यह कहा, ‘महाराज को अपने खेतों और अंगूर-उद्यानों का कर देने के लिए हमने महाजन यहूदी-भाइयों से कर्ज लिया है।
Hindi Bible HHBD
फिर कितने यह कहते थे, कि हम ने राजा के कर के लिये अपने अपने खेतों और दाख की बारियों पर रूपया उधार लिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर कुछ यह कहते थे, “हम ने राजा के कर के लिये अपने अपने खेतों और दाख की बारियों पर रुपया उधार लिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इनके अलावा भी कुछ और थे, जो यह कह रहे थे “हमने अपने खेतों और अंगूर के बगीचों पर राजा द्वारा ठहराया गया कर भरने के लिए कर्ज़ लिया हुआ है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर कुछ यह कहते थे, “हमने राजा के कर # के लिये अपने-अपने खेतों और दाख की बारियों पर रुपया उधार लिया।