Nehemiah 5:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab apane man men soch vichar karake maain ne raison aur hakimon ko ghaudkakar kaha, tum apane apane bhai se byaj lete ho. tab maain ne unake viruddh aek badee sabha kee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने स्वयं को शांत किया और फिर धनी परिवारों और हाकिमों के पास जा पहुँच। मैंने उनसे कहा, “तुम अपने ही लोगों को उस धन पर ब्याज चुकाने के लिये विवश कर रहे हो जिसे तुम उन्हें उधार देते हो! निश्चय ही तुम्हें ऐसा बन्द कर देना चाहिए!” फिर मैंने लोगों की एक सभा बुलाई
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने अपने हृदय में सोच-विचार किया, और तब प्रतिष्‍ठित नागरिकों तथा सरकारी अफसरों पर दोषारोपण किया। मैंने उनसे कहा, ‘तुम अपने जाति-भाई-बहिनों से ही ब्‍याज खा रहे हो!’ मैंने शोषण करनेवाले इन यहूदियों के विरुद्ध एक बड़ी आम-सभा की,
Hindi Bible HHBD
तब अपने मन में सोच विचार करके मैं ने रईसों और हाकिमों को घुड़ककर कहा, तुम अपने अपने भाई से ब्याज लेते हो। तब मैं ने उनके विरूद्ध एक बड़ी सभा की।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब अपने मन में सोच विचार करके मैं ने रईसों और हाकिमों को घुड़ककर कहा, “तुम अपने अपने भाई से ब्याज लेते हो।” तब मैं ने उनके विरुद्ध एक बड़ी सभा की;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैंने अपने मन में सोचा, फिर ऊंचे पदाधिकारियों और शासकों से भी सलाह ली और फिर मैंने उनसे कहा, “आप में से हर एक अपने ही भाई-बन्धु से ज़बरदस्ती ब्याज वसूली कर रहा है!” इसलिये मैंने उनके विरुद्ध एक बड़ी सभा की.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब अपने मन में सोच विचार करके मैंने रईसों और हाकिमों को घुड़ककर कहा, “तुम अपने-अपने भाई से ब्याज लेते हो।” तब मैंने उनके विरुद्ध एक बड़ी सभा की।