Nehemiah 6:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir maain ne jan liya ki vah parameshvar ka bheja naheen haai parantu us ne har bat ishvar ka vachan kahakar meree haani ke liye kahee, kyonki tobiyah aur samballat ne use rupaya de rakha tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं जानता था कि शमायाह को परमेश्वर ने नहीं भेजा है। मैं जानता था कि मेरे विरुद्ध वह इस लिये ऐसी झूठी भविष्यवाणियाँ कर रहा है कि तोबियाह और सम्बल्लत ने उसे वैसा करने के लिए धन दिया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब बात मेरी समझ में आई कि परमेश्‍वर ने शमायाह को नबूवत के लिए नहीं भेजा था। तोबियाह और सनबल्‍लत ने उसको रुपयों से खरीद लिया था, इसलिए उसने मेरे विरुद्ध झूठी नबूवत की।
Hindi Bible HHBD
फिर मैं ने जान लिया कि वह परमेश्वर का भेजा नहीं है परन्तु उस ने हर बात ईश्वर का वचन कहकर मेरी हानि के लिये कही, क्योंकि तोबियाह और सम्बल्लत ने उसे रूपया दे रखा था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर मैं ने जान लिया कि वह परमेश्‍वर का भेजा नहीं है परन्तु उसने हर बात ईश्‍वर का वचन कहकर मेरी हानि के लिये कही, क्योंकि तोबियाह और सम्बल्‍लत ने उसे रुपया दे रखा था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब मुझे यह अहसास हो गया, कि निश्चित ही यह परमेश्वर द्वारा भेजी गई सलाह नहीं थी! उसने तो यह भविष्यवाणी के रूप में इसलिये कहा था, कि उसे तोबियाह और सनबल्लत ने पैसा दिया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर मैंने जान लिया कि वह परमेश्वर का भेजा नहीं है परन्तु उसने हर बात परमेश्वर का वचन कहकर मेरी हानि के लिये कही, क्योंकि तोबियाह और सम्बल्लत ने उसे रुपया दे रखा था।