Nehemiah 6:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab hamare sab shatrauon ne yah suna, tab hamare charon or rahanevale sab anyajaati dr gaa, aur bahut lajjait hue kyonki unhon ne jan liya ki yah kam hamare parameshvar kee or se hua.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर हमारे सभी शत्रुओं ने सुना कि हमने परकोटे बनाकर तैयार कर लिया है। हमारे आस—पास के सभी देशों ने देखा कि निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इससे उनकी हिम्मत टूट गयी क्योंकि वे जानते थे कि हमने यह कार्य हमारे परमेश्वर की सहायता से पूरा किया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हमारे आसपास रहनेवाली कौमें, हमारे सब शत्रु यह सुनकर भयभीत हो गए। वे स्‍वयं को अपनी नजर में तुच्‍छ समझने लगे। उन्‍हें मालूम हो गया कि हमारे परमेश्‍वर की सहायता से ही यह निर्माण-कार्य पूरा हुआ है।
Hindi Bible HHBD
जब हमारे सब शत्रुओं ने यह सुना, तब हमारे चारों ओर रहनेवाले सब अन्यजाति डर गए, और बहुत लज्जित हुए; क्योंकि उन्हों ने जान लिया कि यह काम हमारे परमेश्वर की ओर से हुआ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब हमारे सब शत्रुओं ने यह सुना, तब हमारे चारों ओर रहनेवाले सब अन्यजाति डर गए, और बहुत लज्जित हुए; क्योंकि उन्होंने जान लिया कि यह काम हमारे परमेश्‍वर की ओर से हुआ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सभी शत्रुओं को यह समाचार मिल गया, हमारे सभी पास वाले देशों ने यह देख लिया. वे बहुत डर गए. क्योंकि उनके सामने यह साफ़ हो गया था कि यह काम हमारे परमेश्वर की सहायता ही से पूरा हो सका था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब हमारे सब शत्रुओं ने यह सुना, तब हमारे चारों ओर रहनेवाले सब अन्यजाति डर गए, और बहुत लज्जित हुए; क्योंकि उन्होंने जान लिया कि यह काम हमारे परमेश्वर की ओर से हुआ।