Nehemiah 6:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur too ne yarooshalem men nabee ttharaae haai, jo yah kahakar tere vishay prachar kare, ki yahoodiyon men aek raja haai. ab aeesa hee samachar raja ko diya jaaega. isaaliye ab a, ham aek sath sammaati karen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और यह अफ़वाह भी है कि तू ने यरूशलेम में अपने विषय में यह घोषणा करने के लिए भविष्यवक्ता भी चुन लिये हैं: ‘यहूदा में एक राजा है!’ “नहेमायाह! अब मैं तुझे चेतावनी देता हूँ। राजा अर्तक्षत्र इस विषय की सुनवाई करेगा सो हमारे पास आ और हमसे मिल कर इस बारे में बातचीत कर।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आपने अपने विषय में यरूशलेम में प्रचार करने के लिए नबियों को नियुक्‍त किया है, जो यह घोषित करते हैं, “यहूदा प्रदेश में एक राजा उदित हुआ है।” इन बातों की खबर महाराज अर्तक्षत्र को अवश्‍य मिलेगी। इसीलिए आप आइए, हम परस्‍पर परामर्श करेंगे।’
Hindi Bible HHBD
और तू ने यरूशलेम में नबी ठहराए हैं, जो यह कहकर तेरे विषय प्रचार करें, कि यहूदियों में एक राजा है। अब ऐसा ही समाचार राजा को दिया जाएगा। इसलिये अब आ, हम एक साथ सम्मति करें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू ने यरूशलेम में नबी ठहराए हैं, जो यह कहकर तेरे विषय प्रचार करें, कि यहूदियों में एक राजा है। अब ऐसा ही समाचार राजा को दिया जाएगा। इसलिये अब आ, हम एक साथ सम्मति करें।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके लिए तो आपने येरूशलेम में भविष्यद्वक्ता भी ठहरा दिए हैं, जिनकी जवाबदारी होगी यह घोषणा करना: ‘यहूदियों में अब एक राजा है!’ अब यही ख़बर राजा को भी दी ही जाएगी. इसलिये अब आप आ जाइए हम आपस में सलाह करें.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और तूने यरूशलेम में नबी ठहराए हैं, जो यह कहकर तेरे विषय प्रचार करें, कि यहूदियों में एक राजा है। अब ऐसा ही समाचार राजा को दिया जाएगा। इसलिए अब आ, हम एक साथ सम्मति करें।”