Nehemiah 6:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ve sab log yah sochakar hamen drana chahate the, ki unake hath ddheele pade, aur kam band ho jaae. parantu ab he parameshvar too mujhe hiyav de.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हमारे शत्रु बस हमें डराने का जतन कर रहे थे। वे अपने मन में सोच रहे थे, “यहूदी लोग डर जायेंगे और काम को चलता रखने के लिये बहुत निर्बल पड़ जायेंगे और फिर परकोटे की दीवार पूरी नहीं हो पायेगी।” किन्तु मैंने अपने मन में यह विनती की, “परमेश्वर मुझे मजबूत बना।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वस्‍तुत: वे हमें डराना चाहते थे। वे यह सोचते थे: ‘डर के मारे उनके हाथ-पैर ठण्‍डे पड़ जाएंगे और निर्माण-कार्य बन्‍द हो जाएगा।’ पर, हे परमेश्‍वर, तू मेरे हाथ मजबूत कर!
Hindi Bible HHBD
वे सब लोग यह सोचकर हमें डराना चाहते थे, कि उनके हाथ ढीले पड़ें, और काम बन्द हो जाए। परन्तु अब हे परमेश्वर तू मुझे हियाव दे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे सब लोग यह सोचकर हमें डराना चाहते थे, “उनके हाथ ढीले पड़ें, और काम बन्द हो जाए।” परन्तु अब हे परमेश्‍वर, तू मुझे हियाव दे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन सभी का लक्ष्य हमें डराना ही था. उनका सोचना था, “इससे वे डर जाएंगे और यह काम पूरा न हो सकेगा.” मगर परमेश्वर, मेरी बाज़ुओं में ताकत दीजिए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे सब लोग यह सोचकर हमें डराना चाहते थे, कि “उनके हाथ ढीले पड़ जाए, और काम बन्द हो जाए।” परन्तु अब हे परमेश्वर तू मुझे हियाव दे।