Nehemiah 7:61 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur ye ve haai, jo telamelah, telahashara, karoob, aon, aur immer se yarooshalem ko gaa, parantu apane apane pitaron ke gharane aur vanshaavalee n bata sake, ki israaael ke haai, va naheen
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह उन लोगों की एक सूची है जो तेलमेलह, तेलहर्षा, करुब अद्दोन तथा इम्मेर नाम के नगरों से यरूशलेम आये थे। किन्तु ये लोग यह प्रमाणित नहीं कर सके कि उनके परिवार वास्तव में इस्राएल के लोगों से सम्बन्धित थे:
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस प्रकार पुरोहित, उपपुरोहित और अन्‍य कुछ लोग यरूशलेम नगर में रहने लगे। मन्‍दिर के द्वारपाल, गायक और सेवक अपनी-अपनी बस्‍ती में बस गए। सब इस्राएली अपने-अपने नगरों में रहने लगे। जब सातवां महीना आरम्‍भ हुआ तब तक इस्राएली लोग अपने-अपने पैतृक नगर में बस चुके थे।
Hindi Bible HHBD
और ये वे हैं, जो तेलमेलह, तेलहर्शा, करूब, अद्दॊन, और इम्मेर से यरूशलेम को गए, परन्तु अपने अपने पितरों के घराने और वंशावली न बता सके, कि इस्राएल के हैं, वा नहीं:
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
ये वे हैं, जो तेलमेलह, तेलहर्शा, करूब, अद्दोन, और इम्मेर से यरूशलेम को गए, परन्तु अपने अपने पितरों के घराने और वंशावली न बता सके, कि इस्राएल के हैं या नहीं:
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ये व्यक्ति वे हैं, जो तेल-मेलाह, तेल-हरषा, करूब, अद्दान तथा इम्मर से आए, तथा इनके पास अपनी वंशावली के सबूत नहीं थे, कि वे इस्राएल के वंशज थे भी या नहीं:
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और ये वे हैं, जो तेल्मेलाह, तेलहर्शा, करूब, अद्दोन, और इम्मेर से यरूशलेम को गए, परन्तु अपने-अपने पितरों के घराने और वंशावली न बता सके, कि इस्राएल के हैं, या नहीं