Nehemiah 8:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aejra shaasre, katt ke aek machan par jo isee kam ke liye bana tha, khda ho gayan aur usakee dahinee alang maattaityah, shoma, anayah, uriyyah, hilkaiyyah aur maseyaha aur bai alang, padayah, meeshaaael, malkaiyyah, hashoom, hashbaana,jakaryah aur mashuullam khde huae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एज़्रा लकड़ी के उस ऊँचे मंच पर खड़ा था जिसे इस विशेष अवसर के लिये ही बनाया गया था। एज्रा के दाहिनी ओर मत्तित्याह, शेमा, अनायाह, ऊरिय्याह, हिल्कियाह और मासेयाह खड़े थे और एज्रा के बायीं ओर पदायाह, मीशाएल, मल्कियाह, हाशूम, हश्बद्दाना, जकर्याह और मशुल्लाम खड़े हुए थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शास्‍त्री एज्रा लकड़ी के मंच पर खड़ा था। यह मंच इसी उद्देश्‍य से बनाया गया था। एज्रा की दाहिनी ओर मत्तित्‍याह, शेमा, अनायाह, ऊरियाह, हिल्‍कियाह और मासेयाह थे, और बायीं ओर पदायाह, मीशाएल, मल्‍कियाह, हाशूम, हबश्‍बद्दाना, जकर्याह और मशुल्‍लाम थे।
Hindi Bible HHBD
एज्रा शास्त्री, काठ के एक मचान पर जो इसी काम के लिये बना था, ख्ड़ा हो गयां; और उसकी दाहिनी अलंग मत्तित्याह, शेमा, अनायाह, ऊरिरयाह, हिल्किरयाह और मासेयाह; और बाई अलंग, पदायाह, मीशाएल, मल्किरयाह, हाशूम, हश्बस्राना,जकर्याह और मशुल्लाम खड़े हुए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
एज्रा शास्त्री काठ के एक मचान पर जो इसी काम के लिये बना था, खड़ा हो गया; और उसकी दाहिनी ओर मत्तित्याह, शेमा, अनायाह, ऊरिय्याह, हिल्किय्याह और मासेयाह; और बाईं ओर पदायाह, मीशाएल, मल्किय्याह, हाशूम, हश्बद्दाना, जकर्याह और मशुल्‍लाम खड़े हुए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एज़्रा एक लकड़ी की चौकी पर खड़े हुए थे, जो इसी मौके के लिए खास तौर पर बनाई गई थी. इस मौके पर उनके दाईं ओर मत्तीथियाह, शेमा, अनाइयाह, उरियाह, हिलकियाह और मआसेइयाह खड़े हुए थे और उनके बाईं ओर थे पेदाइयाह, मिषाएल, मालखियाह, हाषूम, हासबद्दानाह, ज़करयाह और मेशुल्लाम.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
एज्रा शास्त्री, काठ के एक मचान पर जो इसी काम के लिये बना था, खड़ा हो गया; और उसकी दाहिनी ओर मत्तित्याह, शेमा, अनायाह, ऊरिय्याह, हिल्किय्याह और मासेयाह; और बाईं ओर, पदायाह, मीशाएल, मल्किय्याह, हाशूम, हश्बद्दाना, जकर्याह और मशुल्लाम खड़े हुए।