Nehemiah 9:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir too ne din ko badal ke khmbhe men hokar aur rat ko ag ke khmbhe men hokar unakee aguai kee, ki jis marga par unhen chalana tha, us men unako ujiyala mile.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मीनार जैसे बादल से दिन में उन्हें राह तूने दिखाई और अग्नि के खंभे का प्रयोग कर रात में उनको तूने दिखाई राह। मार्ग को तूने उनके इस प्रकार कर दिया ज्योर्तिमय और दिखा दिया उनको कि कहाँ उन्हें जाना है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘तू दिन के समय उनकी अगुवाई मेघ-स्‍तम्‍भ के रूप में करता था; रात के समय अग्‍नि-स्‍तम्‍भ के द्वारा तू उनका मार्ग आलोकित करता था, जिससे वे सही मार्ग को पहचानकर उस पर चल सकें।
Hindi Bible HHBD
फिर तू ने दिन को बादल के खम्भे में होकर और रात को आग के खम्भे में होकर उनकी अगुआई की, कि जिस मार्ग पर उन्हें चलना था, उस में उनको उजियाला मिले।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर तू ने दिन को बादल के खम्भे में होकर और रात को आग के खम्भे में होकर उनकी अगुआई की, कि जिस मार्ग पर उन्हें चलना था, उसमें उनको उजियाला मिले।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दिन में आप उनका मार्गदर्शन बादल के खंभे से और रात में आग के खंभे से करते थे, कि जिस मार्ग पर उन्हें चलना था उस पर उजाला बना रहे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर तूने दिन को बादल के खम्भे में होकर और रात को आग के खम्भे में होकर उनकी अगुआई की, कि जिस मार्ग पर उन्हें चलना था, उसमें उनको उजियाला मिले।