Nehemiah 9:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur unakee bookh mittane ko akash se unhen bhojan diya aur unakee pyas bujhane ko chattan men se unake liye panee nikala, aur unhen agyaa dee ki jis desh ko tumhen dene kee maain ne shapath khai haai usake aadhaikaree hone ko tum us men jao.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब उनको भूख लगी, बरसा दिया भोजन था तूने आकाश से। जब उन्हें प्यास लगी, चट्टान से प्रकट किया तूने था जल को और कहा तूने था उनसे ‘आओ, ले लो इस प्रदेश को।’ तूने वचन दिया उन को उठाकर हाथ यह प्रदेश देने का उनको!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘तूने उनकी भूख मिटाने के लिए आकाश से रोटी बरसाई थी; और उनकी प्‍यास बुझाने के लिए तूने चट्टान से पानी बहाया था! तूने उनसे कहा था, कि वे जाएं, और उस देश पर कब्‍जा कर लें, जिसको देने की प्रतिज्ञा तूने उनसे की थी।
Hindi Bible HHBD
और उनकी भूख मिटाने को आकाश से उन्हें भोजन दिया और उनकी प्यास बुझाने को चट्टान में से उनके लिये पानी निकाला, और उन्हें आज्ञा दी कि जिस देश को तुम्हें देने की मैं ने शपथ खाई है उसके अधिकारी होने को तुम उस में जाओ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उनकी भूख मिटाने को आकाश से उन्हें भोजन दिया और उनकी प्यास बुझाने को चट्टान में से उनके लिये पानी निकाला, और उन्हें आज्ञा दी कि जिस देश को तुम्हें देने की मैं ने शपथ खाई है उसके अधिकारी होने को तुम उसमें जाओ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आपने उनकी भूख मिटाने के लिए स्वर्ग से भोजन दिया, उनकी प्यास बुझाने के लिए चट्टान से पानी निकाला. आपने उन्हें आज्ञा दी कि उस देश में प्रवेश कर उस पर अधिकार करें, जिसे देने की आपने उनसे प्रतिज्ञा की थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उनकी भूख मिटाने को आकाश से उन्हें भोजन दिया और उनकी प्यास बुझाने को चट्टान में से उनके लिये पानी निकाला, और उन्हें आज्ञा दी कि जिस देश को तुम्हें देने की मैंने शपथ खाई है उसके अधिकारी होने को तुम उसमें जाओ।