Nehemiah 9:24 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so yah santan jakar usakee adhaikaarin ho gai, aur too ne unake dara desh ke nivasee kanaaniyon ko dabaya, aur rajaon aur desh ke logon samet unako, unake hath men kar diya, ki ve un se jo chahen so karen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
धरती वह उन वंशजों ने ले ली। वहाँ रह रहे कनानियों को उन्होंने हरा दिया। पराजित कराया तूने उनसे उन लोगों को। साथ उन प्रदेशों के और उन लोगों के वे जैसा चाहें वैसा करें ऐसा था तूने करा दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उनके वंशजों ने वहां प्रवेश किया, और उस पर अधिकार कर लिया। तूने निस्‍सन्‍देह उस देश के निवासी कनानियों को उनके अधीन कर दिया। तूने उस देश के राजाओं और प्रजा को उनके हाथ में सौंप दिया कि वे उनके साथ मनचाहा व्‍यवहार करें।
Hindi Bible HHBD
सो यह सन्तान जाकर उसकी अधिकारिन हो गई, और तू ने उनके द्वारा देश के निवासी कनानियों को दबाया, और राजाओं और देश के लोगों समेत उनको, उनके हाथ में कर दिया, कि वे उन से जो चाहें सो करें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस प्रकार यह सन्तान जाकर उसकी अधिकारिन हो गई, और तू ने उनके द्वारा देश के निवासी कनानियों को दबाया, और राजाओं और देश के लोगों समेत उनको, उनके हाथ में कर दिया, कि वे उनसे जो चाहें सो करें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब उनके वंशजों ने उस देश में प्रवेश किया और उस पर अधिकार कर लिया. आपने ही उनके सामने से उस देश के निवासी कनानियों को उनके अधीन कर दिया. उस देश के राजा और प्रजा को आपने उनके हाथ में दे दिया, कि वे उनके साथ अपनी इच्छा अनुसार व्यवहार करें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सो यह सन्तान जाकर उसकी अधिकारी हो गई, और तूने उनके द्वारा देश के निवासी कनानियों को दबाया, और राजाओं और देश के लोगों समेत उनको, उनके हाथ में कर दिया, कि वे उनसे जो चाहें सो करें।