Nehemiah 9:27 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
is karan too ne unako unake shatrauon ke hath men kar diya, aur unhon ne unako sankatt men dal diya taubhee jab jab ve sankatt men padkar teree dohai dete rahe tab tab too svarga se unakee sunata raha aur too jo atidayalu haai, isaaliye unake chhudanevale ko bhejata raha jo unako shatrauon ke hath se chhudate the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सो तूने उन्हें पड़ने दिया उनके शत्रुओं के हाथों में। शत्रु ने बहुतेरे कष्ट दिये उनको जब उन पर विपदा पड़ी हमारे पूर्वजों ने थी दुहाई दी तेरी। और स्वर्ग में तूने था सुन लिया उनको। तू बहुत ही दयालु है भेज दिया तूने था लोगों को उनकी रक्षा के लिये। और उन लोगों ने छुड़ा कर बचा लिया उनको शत्रुओं से उनके।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: तूने हमारे पूर्वजों को उनके शत्रुओं के हाथ में सौंप दिया, जिन्‍होंने उनको दु:ख-कष्‍ट दिए। पर संकट के समय उन्‍होंने तुझे पुकारा, और तूने स्‍वर्ग में उनकी पुकार सुनी। तूने अपने अपार दयामय स्‍वभाव के कारण उनको छुड़ानेवाले मुक्‍तिदाता भेजे, जिन्‍होंने शत्रुओं के हाथ से उनको छुड़ाया।
Hindi Bible HHBD
इस कारण तू ने उनको उनके शत्रुओं के हाथ में कर दिया, और उन्हों ने उनको संकट में डाल दिया; तौभी जब जब वे संकट में पड़कर तेरी दोहाई देते रहे तब तब तू स्वर्ग से उनकी सुनता रहा; और तू जो अतिदयालु है, इसलिये उनके छुड़ानेवाले को भेजता रहा जो उनको शत्रुओं के हाथ से छुड़ाते थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस कारण तू ने उनको उनके शत्रुओं के हाथ में कर दिया, और उन्होंने उनको संकट में डाल दिया; तौभी जब जब वे संकट में पड़कर तेरी दोहाई देते रहे तब तब तू स्वर्ग से उनकी सुनता रहा; और तू जो अतिदयालु है, इसलिये उनके छुड़ानेवाले को भेजता रहा जो उनको शत्रुओं के हाथ से छुड़ाते थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यही कारण था कि आपने उन्हें उनके सतानेवालों के अधीन कर दिया, जो उन्हें सताते रहे; मगर जब अपने दुःख के समय में उन्होंने आपकी दोहाई दी, आपने अपनी बड़ी करुणा के अनुसार स्वर्ग से उनकी सुन ली, आपने उनके लिए छुड़ानेवाले भी भेजे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस कारण तूने उनको उनके शत्रुओं के हाथ में कर दिया, और उन्होंने उनको संकट में डाल दिया; तो भी जब जब वे संकट में पड़कर तेरी दुहाई देते रहे तब-तब तू स्वर्ग से उनकी सुनता रहा; और तू जो अति दयालु है, इसलिए उनके छुड़ानेवाले को भेजता रहा जो उनको शत्रुओं के हाथ से छुड़ाते थे।