Nehemiah 9:33 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
taubhee jo kuchh ham par beeta haai usake vishy too to dhama haai too ne to sachchai se kam kiya haai, parantu ham ne dushttta kee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु हे परमेश्वर! जो कुछ भी घटना है साथ हमारे घटी उसके प्रति न्यायपूर्ण तू रहा। तू तो अच्छा ही रहा, बुरे तो हम रहे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तो भी हम पर जो कष्ट आए हैं, उनके विषय में तेरा व्यवहार न्यायसंगत ही था। तूने हमारे साथ सत्य के अनुरूप व्यवहार किया, फिर भी हम दुष्टतापूर्ण व्यवहार करते रहे।
Hindi Bible HHBD
तौभी जो कुछ हम पर बीता है उसके विष्य तू तो धम है; तू ने तो सच्चाई से काम किया है, परन्तु हम ने दुष्टता की है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तौभी जो कुछ हम पर बीता है उसके विषय तू तो धर्मी है; तू ने तो सच्चाई से काम किया है, परन्तु हम ने दुष्टता की है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर भी, जो कुछ आपने हम पर भेजा है, उसमें आप न्यायी ही हैं; क्योंकि आपका व्यवहार विश्वासयोग्य था, मगर हमने ही दुष्टता की है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो भी जो कुछ हम पर बीता है उसके विषय तू तो धर्मी है; तूने तो सच्चाई से काम किया है, परन्तु हमने दुष्टता की है।