Nehemiah 9:35 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
unhon ne apane rajy me, aur us bade kalyan ke samay jo too ne unhen diya tha, aur is lambe chaude aur upaja desh menn teree seva naheen kee aur n apane bure kamon se pashchatap kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहाँ तक कि जब पूर्वज हमारे अपने राज्य में रहते थे, उन्होंने नहीं सेवा की तेरी! छोड़ा उन्होंने नहीं बुरे कर्मो का करना। जो कुछ भी उत्तम वस्तु उनको तूने दी थी, उनका रस वे रहे लेते। आनन्द उस धरती का लेते रहे जो थी सम्पन्न बहुत। और स्थान बहुत सा था उनके पास! किन्तु उन्होंने नहीं छोड़ी निज बुरी राह।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो उपजाऊ विस्‍तृत देश तूने अपनी अपार भलाई के कारण उन्‍हें प्रदान किया था, उनके सम्‍मुख प्रस्‍तुत किया था, उन्‍होंने उसमें, अपने राज्‍य में भी तेरी सेवा नहीं की; वे अपने दुष्‍कर्मों को छोड़कर तेरी और उन्‍मुख नहीं हुए।
Hindi Bible HHBD
उन्हों ने अपने राज्य में, और उस बड़े कल्याण के समय जो तू ने उन्हें दिया था, और इस लम्बे चौड़े और उपजाऊ देश में तेरी सेवा नहीं की; और न अपने बुरे कामों से पश्चाताप किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उन्होंने अपने राज्य में, और उस बड़े कल्याण के समय जो तू ने उन्हें दिया था, और इस लम्बे चौड़े और उपजाऊ देश में तेरी सेवा नहीं की; और न अपने बुरे कामों से पश्‍चाताप किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह राज्य, जो आपने उन्हें अपनी भलाई में दिया था, वह देश, जो विशाल और फलवंत देश था, जो उन्हें आपकी दी हुई भेंट थी, उसमें उन्होंने न तो आपकी सेवा की और न ही अपने बुरे कामों से दूर हुए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उन्होंने अपने राज्य में, और उस बड़े कल्याण के समय जो तूने उन्हें दिया था, और इस लम्बे चौड़े और उपजाऊ देश में तेरी सेवा नहीं की; और न अपने बुरे कामों से पश्चाताप किया।