Numbers 1:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
moosa aur haroon ne doosare maheene ke paahile din saree mandlee ikatthee kee, tab israaeliyon ne apane apane kul aur apane apane pitaron ke gharane ke anusar bees varsha va us se aadhaik avasthavalon ke namon kee ginatee karava ke apanee apanee vanshaavalee likhvai
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मूसा और हारून ने इस्राएल के सभी लोगों को बुलाया। तब लोगों की सूची उनके परिवार और परिवार समूह के अनुसार बनी। बीस वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों की सूची बनी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और दूसरे महीने के पहले दिन उन्होंने समस्त इस्राएली मंडली को एकत्र किया। लोगों ने अपने गोत्रों और पूर्वजों के परिवारों में नामों की संख्या के अनुसार बीस वर्ष तथा इससे अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति की, जो युद्ध में जाने के योग्य था, हर एक सिर की, गणना करवाई,
Hindi Bible HHBD
मूसा और हारून ने दूसरे महीने के पहिले दिन सारी मण्डली इकट्ठी की, तब इस्त्राएलियों ने अपने अपने कुल और अपने अपने पितरों के घराने के अनुसार बीस वर्ष वा उस से अधिक अवस्थावालों के नामों की गिनती करवा के अपनी अपनी वंशावली लिखवाई;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
दूसरे महीने के पहले दिन सारी मण्डली इकट्ठी की, तब इस्राएलियों ने अपने अपने कुल और अपने अपने पितरों के घराने के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु वालों के नामों की गिनती करवाके अपनी अपनी वंशावली लिखवाई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तथा उन्होंने सारी सभा को इकट्ठा कर लिया, यह दूसरे महीने की पहली तारीख थी. फिर सभी ने अपने पूर्वजों के नाम के अनुसार और अपने गोत्रों एवं परिवारों के अनुसार, जितने भी बीस वर्ष अथवा इससे अधिक आयु के थे, व्यक्तिगत रूप से अपना अपना पंजीकरण करवाया,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
दूसरे महीने के पहले दिन सारी मण्डली इकट्ठी की, तब इस्राएलियों ने अपने-अपने कुल और अपने-अपने पितरों के घराने के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु वालों के नामों की गिनती करवाकर अपनी-अपनी वंशावली लिखवाई;